menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह-विराट कोहली को छोड़ा पीछे, शाहरुख खान बने भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी

शाहरुख खान ने ब्रांड की दुनिया में एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है. क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन 2025 रिपोर्ट के मुताबिक एसआरके की ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर पहुंच गई है.

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर सिंह-विराट कोहली को छोड़ा पीछे, शाहरुख खान बने भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी
Courtesy: Pinterest

Kroll 2025 India Celebrity: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने ब्रांड की दुनिया में एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है. क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन 2025 रिपोर्ट के मुताबिक एसआरके की ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर पहुंच गई है. इससे वे रणवीर सिंह (162.9 मिलियन डॉलर) और विराट कोहली (158.4 मिलियन डॉलर) से आगे निकलकर नंबर वन पर काबिज हो गए हैं.

शाहरुख खान बने भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी

यह लगातार दूसरी बार है जब टॉप 25 भारतीय सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू में गिरावट आई है. टॉप 25 की कुल वैल्यू करीब 2 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जो पिछले साल से 3.7 प्रतिशत कम है. शाहरुख खान के ब्रांड वैल्यू में करीब 21-22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 2024 में वे तीसरे स्थान पर थे और उनकी वैल्यू 145.7 मिलियन डॉलर थी. अब उन्होंने दो पायदान ऊपर चढ़कर टॉप पर कब्जा कर लिया है.

रणवीर सिंह-विराट कोहली को छोड़ा पीछे

क्रॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर उमाकांत पणिग्रही के अनुसार यह सफलता 2023 की सुपरहिट फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के मल्टी-ईयर कमर्शियल कमबैक का नतीजा है. दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

शाहरुख खान का एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो भी बढ़ा है. 2024 में 28 ब्रांड्स थे, जो 2025 में 36 हो गए. हर डील के लिए वे करीब 10 करोड़ रुपये लेते हैं. विज्ञापनदाता उन्हें टीवी पर सबसे ज्यादा विजिबिलिटी वाला और हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने वाला सुपरस्टार मानते हैं.

इस साल दिसंबर में उनकी फिल्म 'किंग' रिलीज होने वाली है. तीन साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी का इंतजार फैंस को है. कुल वैल्यू में गिरावट के पीछे तीन नए एंट्रीज का कम वैल्यू के साथ शामिल होना भी एक वजह है. इनमें सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं, जिनकी वैल्यू 43.1 मिलियन डॉलर बताई गई है.