menu-icon
India Daily

लॉक अप 2 में TRP के लिए आकांक्षा चमोला ने बताया तलाक वाला सीक्रेट? बाहर आकर एक्ट्रेस ने खोला राज

आकांक्षा ने बताया कि तलाक की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा- 'हमें सिर्फ कागजात पर साइन करने हैं.' उन्होंने बताया कि लॉक अप में जाने से पहले भी दोनों की लीगल टीमें इस मामले पर बात कर रही थीं. शो से बाहर आने के बाद भी यही प्रक्रिया चल रही है. कानूनी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, अब सिर्फ अंतिम हस्ताक्षर बाकी हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
लॉक अप 2 में TRP के लिए आकांक्षा चमोला ने बताया तलाक वाला सीक्रेट? बाहर आकर एक्ट्रेस ने खोला राज
Courtesy: X

Akanksha Chamola On Divorce:  लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना से चल रहे तलाक के मामले पर फिर बात की. कई लोग कह रहे थे कि उन्होंने टीआरपी के लिए तलाक की बात शो में बताई. आकांक्षा ने इन आरोपों को साफ खारिज कर दिया.

TRP के लिए आकांक्षा ने बताया तलाक वाला सीक्रेट?

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर सिर्फ टीआरपी के लिए यह नहीं बोलेगी कि वह अपने पति से तलाक ले रही है. आकांक्षा ने साफ कहा कि यह उनका बहुत निजी मामला है और कोई भी औरत इसे पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी.

आकांक्षा ने बताया कि तलाक की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा- 'हमें सिर्फ कागजात पर साइन करने हैं.' उन्होंने बताया कि लॉक अप में जाने से पहले भी दोनों की लीगल टीमें इस मामले पर बात कर रही थीं. शो से बाहर आने के बाद भी यही प्रक्रिया चल रही है. कानूनी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, अब सिर्फ अंतिम हस्ताक्षर बाकी हैं.

जो लोग अभी भी शक कर रहे हैं, उनसे आकांक्षा ने कहा कि वे उनके घर आ सकते हैं और उनकी लीगल टीम से बात कर सकते हैं. उन्होंने दोहराया कि उन्होंने कभी अपने निजी जीवन को पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल नहीं किया.

आकांक्षा ने याद दिलाया कि जब उन्होंने शादी की थी, तब भी कई लोग कहते थे कि वे पब्लिसिटी के लिए शादी कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं होता. सिर्फ इसलिए कि वे एक्टर हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वे जो भी करते हैं वह पब्लिसिटी के लिए ही करते हैं.