नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो 'Lock Upp: सच या सज़ा' अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने जा रहा है. शो के विजेता को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. किसी का दावा है कि श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, तो कुछ लोग शिवांगी जोशी को विजेता बता रहे हैं. इसी बीच शो की निर्माता एकता कपूर का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पैपराज़ी ने एकता कपूर से पूछा कि क्या श्रेया कालरा 'Lock Upp' की विनर हैं? इस पर एकता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अगर शिवांगी होंगी तो क्या प्रॉब्लम है?" इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिर वह किसे जिता रही हैं, तो उन्होंने साफ कहा, "मैं किसी को नहीं जिता रही. यह मेरे हाथ में है ही नहीं." वहीं, जब अगली 'नागिन' को लेकर सवाल किया गया कि क्या शो की विनर को यह मौका मिलेगा, तो एकता कपूर सिर्फ मुस्कुराकर आगे बढ़ गईं.
ग्रैंड फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक मेकर्स ने विजेता का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स श्रेया कालरा को विजेता बता रहे हैं, जबकि कई लोग शिवांगी जोशी के जीतने का दावा कर रहे हैं. वहीं कुछ पोस्ट में योगेश रावत के नाम की भी चर्चा हो रही है. हालांकि इनमें से किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'Lock Upp: सच या सज़ा' के टॉप-5 फाइनलिस्ट हैं:
चर्चा है कि श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी टॉप-2 में पहुंची हैं, जबकि योगेश रावत सेकेंड रनर-अप बने हैं. हालांकि इसकी पुष्टि फिनाले एपिसोड के प्रसारण के बाद ही होगी.
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, फिनाले में कुछ सेलिब्रिटी और पत्रकार जूरी के रूप में शामिल हुए हैं, जिन्होंने अपने वोट दिए हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अंतिम विजेता का फैसला जूरी के वोट से होगा या किसी अन्य प्रक्रिया से.
अब सभी की नजरें बुधवार को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां आखिरकार 'Lock Upp: सच या सज़ा' के असली विजेता से पर्दा उठेगा.