menu-icon
India Daily

अरबाज खान ने बेटी सिपारा के लिए लगाए ठुमके, चुपके से पत्नी शूरा ने रिकॉर्ड किया मजेदार वीडियो

वीडियो में अरबाज खान अपनी छोटी बेटी सिपारा के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं. लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना 'मोहब्बत बड़े काम की चीज है' पर अरबाज खान पूरे जोश और मस्ती के साथ थिरक रहे हैं. शूरा खान खुद हंसते-हंसते ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
अरबाज खान ने बेटी सिपारा के लिए लगाए ठुमके, चुपके से पत्नी शूरा ने रिकॉर्ड किया मजेदार वीडियो
Courtesy: X

Arbaaz Khan Video: अरबाज खान के 59वें जन्मदिन पर पत्नी शूरा खान ने एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अरबाज खान अपनी छोटी बेटी सिपारा के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं. लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना 'मोहब्बत बड़े काम की चीज है' पर अरबाज खान पूरे जोश और मस्ती के साथ थिरक रहे हैं. शूरा खान खुद हंसते-हंसते ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं. उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन पूरा माहौल बहुत ही प्यारा और फैमिली जैसा लग रहा है.

शूरा खान ने वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा. उन्होंने कहा कि पहले अरबाज उनके लिए डांस करते थे और अब अपनी बेटी के लिए डांस कर रहे हैं. इससे साफ है कि रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं उठता. सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड पर भी गाना गाने वाले अरबाज खान की रिकवरी के लिए भी एंटरटेनमेंट जरूरी लगता है. 

शूरा ने लिखा कि अरबाज ने उनकी जिंदगी को ज्यादा खुशहाल, ज्यादा मजेदार और बिल्कुल भी बोरिंग नहीं रहने दिया. उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अरबाज उनके सबसे पसंदीदा इंसान हैं और पूरे परिवार के सबसे बड़े एंटरटेनर भी. उन्होंने कामना की कि अरबाज ऐसे ही अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते रहें क्योंकि पूरा परिवार उनका सबसे बड़ा फैन है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अरबाज खान और शूरा खान की मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जिसे अरबाज ने प्रोड्यूस किया था. दोनों ने 24 दिसंबर 2023 को एक निजी निकाह सेरमनी में शादी कर ली. इससे पहले अरबाज खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादीशुदा थे. लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया, दोनों का बेटा अरहान खान है. अरबाज और शूरा ने 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपारा खान का स्वागत किया. अब अरबाज दो बच्चों के पिता हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस अरबाज के ऊर्जावान अंदाज और फैमिली के प्यार को देखकर भावुक हो रहे हैं.