menu-icon
India Daily

शादी के 27 साल बाद थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम के रिश्ते में आई दरार? पत्नी ने मांगा तलाक

अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है. उन्होंने विजय पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका अभिनेत्री के साथ अफेयर था.

antima
Edited By: Antima Pal
शादी के 27 साल बाद थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम के रिश्ते में आई दरार? पत्नी ने मांगा तलाक
Courtesy: x

तमिलनाडु: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम के प्रमुख थलापति विजय के निजी जीवन में बड़ा उलटफेर आया है. उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. यह खबर 27 फरवरी 2026 को सामने आई और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में हलचल मचा दी है.

थलापति विजय और संगीता के रिश्ते में आई दरार?

विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी. इस रिश्ते को अब 27 साल हो चुके हैं. दंपति के दो बच्चे हैं- बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा. दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा था, लेकिन अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

पत्नी ने लगाए एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ने याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि विजय किसी एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध में हैं. याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की धाराओं के तहत दायर की गई है, जिसमें व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधार दिए गए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दंपति पिछले करीब दो साल से अलग-अलग रह रहे थे, और यही वजह तलाक की मांग का मुख्य आधार बनी है.

फैंस ने यूं किया रिएक्ट

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. फैंस में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स विजय के समर्थन में उतरे हैं और कह रहे हैं कि यह मुश्किल समय है, जबकि कुछ ने संगीता के फैसले पर सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'विजय अन्ना के लिए मुश्किल वक्त, दिल टूट रहा है.' वहीं दूसरे ने इसे राजनीति और मनोरंजन का ड्रामेटिक दिन बताया.

अभी तक विजय की तरफ से नहीं आया कोई बयान

विजय फिलहाल अपनी पार्टी TVK के जरिए तमिलनाडु की राजनीति में एक्टिव हैं. उनकी फिल्में और राजनीतिक गतिविधियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस तलाक की खबर से उनके फैंस और समर्थकों में चिंता है कि इससे उनकी इमेज और आने वाली योजनाओं पर असर पड़ सकता है. हालांकि अभी तक विजय या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.