Samantha Ruth Prabhu Tattoo: क्यों टैटू बनवाकर पछता रही हैं सामंथा रूथ प्रभु? एक्स-पति नागा चैतन्य पर साधा निशाना!
Samantha Ruth Prabhu Tattoo: सामंथा रूथ प्रभु साउथ सिनेमा का एक जाना माना नाम है. हाल ही में एक इंस्टाग्राम सेशन के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़े एक अहम पहलू पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने एक्स पति नागा चैतन्य से जुड़े टैटू बनवाने का पछतावा है.
Samantha Ruth Prabhu Tattoo: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम सेशन के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़े एक अहम पहलू पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने एक्स पति नागा चैतन्य से जुड़े टैटू बनवाने का पछतावा है.
2024 में हुए ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में जब एक फैन ने सामंथा से भविष्य में और टैटू बनवाने के बारे में सवाल किया, तो एक्ट्रेस ने बेझिझक जवाब दिया, 'कभी नहीं. कभी भी टैटू नहीं बनवाना.' उनके इस बयान ने यह साफ संकेत दिया कि उनका पिछला अनुभव दर्दनाक रहा है.
नागा चैतन्य जैसे टैटू पर सामंथा
सामंथा के शरीर पर तीन टैटू रहे हैं, जो सीधे तौर पर नागा चैतन्य से जुड़े थे. पहला टैटू उनकी गर्दन के पिछले हिस्से पर बना था, जिसमें 'YMC' लिखा था, जो उनकी और नागा की पहली फिल्म 'ये माया चेसावे' के बारे में हैं. दूसरा टैटू दोनों की बांह पर था, वाइकिंग के चिन्ह जिसमें दो तीर दर्शाए गए थे. तीसरा टैटू उनकी पसली पर बना था, जिसमें नागा चैतन्य का उपनाम 'चाय' लिखा था. हालांकि, उनके अलग होने के बाद, सामंथा ने इन टैटूज़ को या तो हटवा दिया या फिर छुपा लिया, क्योंकि 2023 के बाद उनकी तस्वीरों में ये टैटू नजर नहीं आए.
सामंथा और नागा चैतन्य की लव स्टोरी
सामंथा और नागा चैतन्य की मुलाकात 2010 में 'ये माया चेसावे' के सेट पर हुई थी. पांच साल की दोस्ती के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और 2017 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी कर ली. उनकी शादी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी. हालांकि, इस परीकथा जैसी प्रेम कहानी का अंत अच्छा नहीं रहा. दोनों ने 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी, जिससे उनके फैंस को गहरा झटका लगा. इसके बाद से ही सामंथा को अक्सर ट्रोलिंग और अफवाहों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा गरिमा के साथ अपनी चुप्पी बनाए रखी.
आज सामंथा रूथ प्रभु अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और खुद को फिर से संवारने में लगी हैं. टैटू को लेकर उनके पछतावे ने भी यह साफ कर दिया है कि वह अपने अतीत से सबक लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं.
और पढ़ें
- 'मौत भी दीदी से डरती है...' पेड़ पर चढ़कर महिला ने 'झल्ला वाला' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके; Video देख लोगों ने उड़ाया मजाक
- Salman Khan Film Sequel: सलमान खान की इस फिल्म के सिक्वल को मिली हरी झंडी? भाईजान से मुलाकात के बाद राइटर ने ऐसे किया रिएक्ट
- IPL 2025, RR vs GT: आखिरी लड़ाई के लिए उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग