Salman Khan Relationship: नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए नए सेलिब्रिटी टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ ने पहले ही एपिसोड में धमाल मचा दिया. इसके पहले मेहमान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान थे. शो में दोनों सितारों ने अपने करियर, विवादों और निजी जिंदगी पर खुलकर बातचीत की है. सलमान खान और आमिर खान की मजेदार बातचीत के दौरान, सलमान ने अपने असफल रोमांटिक रिश्तों पर भी खुलकर बात की थी.
सलमान ने शो में कहा, 'जब एक साथी दूसरे साथी से ज़्यादा विकसित होता है, तभी मतभेद शुरू होते हैं; तभी असुरक्षा की भावना घर करने लगती है, इसलिए दोनों को साथ मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है. दोनों को एक-दूसरे का बोझ कम करने की ज़रूरत है. मुझे ऐसा लगता है.'
जब आमिर खान ने उनसे उनके असफल रिश्तों की वजह पूछी, सलमान ने किसी और पर दोष डालने की बजाय, सीधे कहा, 'यार, जमा नहीं तो जमा नहीं. अगर किसी को दोष देना है, तो मैं ही दोषी हूं.'
सलमान खान ने अपने करियर में कई ए-लिस्टेड एक्ट्रेसेस को डेट किया. सलमान का पहला गंभीर रिश्ता संगीता बिजलानी के साथ था. शादी के कार्ड छपने के बावजूद, दोनों की शादी नहीं हो सकी. अफवाहों के अनुसार, इस दौरान सलमान का सोमी अली के साथ अफेयर सामने आया. सोमी अली को डेट करते समय, सलमान के अफेयर की खबरें ऐश्वर्या राय से जुड़ी थीं, जिससे उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता काफी चर्चित रहा. दोनों के बीच प्यार था, लेकिन रिश्ता टूट गया और ऐश्वर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे सार्वजनिक रूप से आलोचना की. इसके बाद सलमान और कैटरीना का रिश्ता भी गंभीर था, लेकिन शादी तक नहीं पहुंचा. हालांकि, इस समय अफवाहें हैं कि सलमान यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं, जो सार्वजनिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में उनके साथ दिखती हैं.
सलमान ने पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह बच्चा चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें शादी करनी होगी. उन्होंने बताया, 'मैं बच्चा तो चाहता हूं, लेकिन बच्चे के साथ मां भी आती है. और जब मां आती है, तो बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं क्योंकि मैं पति के लायक नहीं हूं. मैं पिता टाइप का हूं. कभी-कभी मुझे लगता है कि सरोगेट टाइप का हो जाए, लेकिन देखो हम अपनी मां के कितने करीब होते हैं, इसलिए जब बच्चा बड़ा होगा तो पूछेगा मां कौन? फिर वे सोचेंगे मेरे पिता ने अपने स्वार्थ के लिए हमें बिना मां के रखा है.' इस बयान से साफ है कि सलमान अपने परिवार और पिता बनने को बहुत गंभीरता से लेते हैं और किसी भी कदम को सही और जिम्मेदार तरीके से लेना चाहते हैं.