menu-icon
India Daily

कौन हैं ये अग्नि जिनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं सलमान, खान परिवार से है खास संबंध

सलमान खान इंडस्ट्री के गॉड फादर कहे जाते हैं, इन्होंने कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया है. अब अभिनेता हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन हैं अग्नि जिसकी भाईजान ने की जमकर तारीफ की.

India Daily Live
कौन हैं ये अग्नि जिनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं सलमान, खान परिवार से है खास संबंध
Courtesy: Social Media

सलमान खान इंडस्ट्री के गॉड फादर कहे जाते हैं, इन्होंने कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया है. अब अभिनेता अपने भांजे को भी लॉन्च करने की पूरी तैयारी में हैं. शायद यही कारण हैं कि उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो कि उनके भांजे अग्नि का है, इसमें अग्नि के साथ सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर जो भाईजान ने वीडियो शेयर किया है उसमें क्या है?

वीडियो में सलमान पेंटिंग करते दिख रहे हैं और तभी उनके पास भांजे अग्नि आते हैं और मस्ती में उनके आर्टवर्क के बारे में पूछते हैं. क्लिप देखने के बाद यह साफ पता चल रहा है कि सलमान और अग्नि की जोड़ी एक रोमांचक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है. इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं.

सलमान खान ने वीडियो किया शेयर

सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें 'यू आर माइन' गाने के टीजर की झलक दिखाई दे रही है. मामू और भांजे के बीच का ये मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इन सब के अलावा वीडियो में अग्नि अपना रैपिंग का टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं सलमान भी अपने कमेंट्स करते दिख रहे हैं.

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द रश्मिका मंदाना संग फिल्म सिकंदर में दिखने वाले हैं. फिल्म को अगले साल ईद 2025 पर रिलीज की जा सकती हैं. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और एआर मुरुगदॉस इसको डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.