Snake Bites Man: थाईलैंड देश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां टॉयलेट में एक अजगर ने व्यक्ति को काट दिया. व्यकित का नाम थानट थांगटेवानोन बताया जा रहा है. मंगलवार को टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद थानट थांगटेवानोन को अपने अंडकोष (testicles) में दर्द महसूस हुआ था. जब उसने टॉयलेट सीट में हाथ डालकर देखा तो वह हैरान रह गया.
शख्स ने टॉयलेट सीट में एक अजगर को देखा. इस अजगर की लंबाई लगभग 12 फुट थी. शख्स इसे देखकर चौंक गया और अजगर को गले से तुरंत पकड़ लिया. सांप के काटने की वजह से व्यक्ति का खून टॉयलेट और कमोड में फैल गया. व्यक्ति ने इस घटना को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए लंबी पोस्ट शेयर की है. इसके साथ व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है.
थानट थांगटेवानोन ने जानकारी दी कि पकड़ते समय सांप ने उसकी उंगली काट ली थी. शख्स ने फेसबुक पर वीडियो और फोटो इसलिए शेयर किया ताकि सभी लोगों को पता चल सके कि ऐसी घटना उनके साथ भी हो सकती है. व्यक्ति ने जब 12 फुट लंबे अजगर को देखा वह काफी डर गया था लेकिन फिर भी उसने बाद में वह सांप से बचने में कामयाब रहा.
थानट थांगटेवानोन थाइलैंज के समुत प्राकन के इलाके का रहने वाला है. उसने सांप की टॉयलेट ब्रश पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसने गार्ड को बुलाया. व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने पड़ोसियों को अस्पताल ले जाने के लिए बुलाया. व्यक्ति ने पोस्ट पर कहा कि अजगर जहरीला सांप नहीं था और उसे टांके की जरूरत नहीं पड़ी. डाक्टर ने टिटनेस टीका लगाकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया.