menu-icon
India Daily

Salman Khan: 'ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा...',गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

फायरिंग के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने वहां जाने का कारण बताया.

India Daily Live
Salman Khan: 'ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा...',गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली: अभी कुछ दिन पहले ही सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी. इस घटना से सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग के बाद सलमान खान की सेक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है. इस घटना के ठीक 5 दिन बाद सलमान खान का एक वीडियो आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के बाद सलमान खान दुबई पहुंचे है जिसका वीडियो भी सामने आया है. भाईजान ने इस दौरान बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल किया है. अब इस घटना के बाद सलमान को दुबई जाता देख फैंस के मन में एक सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर ऐसा क्या काम है जिसके कारण भाईजान वहां गए हैं. अब इस सवाल का जवाब खुद दबंग ने दे दिया है.

फायरिंग के बाद सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, Salman Khan 'कराटे कॉमबैट' नाम के एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई गए हैं. अब सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और इवेंट के मैनेजर के बीच का कनेक्शन लोगों को पसंद आ रहा है. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान उस(मैनेजर) को 2 साल की उम्र से जानते हैं. काफी छोटी उम्र से यह कराटे और ताइक्वांडो करता आ रहा है. सलमान के इस वीडियो में आपको उस शख्स की झलक भी दिखाई देगी.

वीडियो में सलमान खान कहते हैं- 'मैं इस वक्त दुबई में हूं और कल मैं कराटे कॉम्बेंट इवेंट में जाउंगा. इवेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन मैं, इस बच्चे को दो साल की उम्र से जानता हूं.' 

सलमान ने बताया कि इनसे मेरा संपर्क टूट गया था लेकिन अब दुबई आने पर पता चला कि कराटे कॉम्बैट का जो प्रेजिडेंट है, वह वही बच्चा है, जिसको मैं 2 साल की उम्र से जानता था. इस शख्स का नाम आसिम है. इस दौरान भाईजान ने आसिम की काफी तारीफ की और साथ ही खुद आसिम ने बताया कि सलमान ने उनकी एक्शन करने में काफी मदद की.