menu-icon
India Daily

धूप में बाइक पर फोन लगाने से नहीं होगी ओवरहीटिंग की परेशानी, बस मोबाइल पर लगा लें ये डिवाइस

Mobile Cooler For Android Smartphone: अगर आपका फोन बहुत ज्यादा हीट हो जाता है तो यहां हम आपको एक अच्छी डिवाइस के बारे में बता रहे हैं जो फोन को ठंडा कर सकती है. 

India Daily Live
धूप में बाइक पर फोन लगाने से नहीं होगी ओवरहीटिंग की परेशानी, बस मोबाइल पर लगा लें ये डिवाइस

Mobile Cooler For Android Smartphone: जब भी हम फोन में हैवी गेमिंग करते हैं या फिर नेविगेशन देखने के लिए फोन को बाइक पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं, तो उसके हीट होने चांस ज्यादा हो जाते हैं. वहीं, कई पुराने फोन्स में भी बहुत ज्यादा हीटिंग की दिक्कत आने लगती है. यह परेशानी बेहद कॉमन है और कई लोगों को इसकी शिकायत करते हुए देखा गया है. आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम एक कमाल की डिवाइस ढूंढकर लाए हैं जो फोन की हीटिंग प्रॉब्लम को दूर कर देगी. 

यह एक मोबाइल कूलर है जिसे फोन पर लगाया जा सकता है. इसे फोन पर लगाने से यह फोन कै टैम्प्रेचर को 10 डिग्री तक कर सकता है. ऐसे में हीटिंग से फोन खराब होने की समस्या भी खत्म हो जाती है. यह छोटा और पोर्टेबल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ibimble Mobile for Gaming, Phone Cooler: यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. अगर आप गेम खेलते हैं तो आपके लिए यह प्रोडक्ट बेस्ट है. वैसे तो इसकी कीमत 1,999 रुपये है. इसे 30 फीसद डिस्काउंट के साथ 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है. देखा जाए तो कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. अगर 1,500 रुपये में आपको ऐसी कोई डिवाइस मिल जाए जो फोन की ओवरहीटिंग की समस्या को दूर कर दे, तो क्या ही बात हो. 

यह डिवाइस एंड्रॉइड फोन्स के साथ कंपेटिबल है. यह वायरलेस तरीके से कनेक्ट हो जाता है. अगर आप फोन में PUBG, COD या Freefire जैसे गेम खेल रहे हैं तो यह गेमिंग एक्सेसरी किट आपके लिए बेस्ट रहेगी. यह एक गेमिंग फैन है जो तब काम आता है जब फोन हैवी गेमिंग की वजह से हीट होने लगता है. सिर्फ यही नहीं, यह डिवाइस तब भी काम आती है जब आप फोन को बाहर धूप में लेकर चल रहे हों या फिर नेविगेशन देखने के लिए आपने फोन को बाइक पर लगा रखा हो. क्योंकि इस समय भी फोन हीट होने लगता है. यह फोन के टैम्प्रेचर को 10 डिग्री तक कर देती है.