menu-icon
India Daily

धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री! 'भाईजान' निभाएंगे 'बड़े साहब' का रोल? क्या है इस वायरल पोस्टर की सच्चाई?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक वायरल पोस्टर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि सलमान खान धुरंधर 2 में बड़े साहब का किरदार निभाएंगे. आइए इस खबर में समझते हैं की ये वायरल पोस्टर कितना सच है.

babli
Edited By: Babli Rautela
धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री! 'भाईजान' निभाएंगे 'बड़े साहब' का रोल? क्या है इस वायरल पोस्टर की सच्चाई?
Courtesy: Social Media

मुंबई: रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी यह संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. खास बात यह है कि फिल्म में बड़े साहब नाम के एक रहस्यमय किरदार का जिक्र किया गया है. लेकिन ट्रेलर में इस किरदार की कोई झलक नहीं दिखाई गई. इसी वजह से फैंस के बीच लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बड़े साहब कौन हैं.

जैसे ही फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ी वैसे ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें भी शुरू हो गईं. कुछ फैंस ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि बड़े साहब का किरदार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान निभा सकते हैं.

कौन है रणवीर सिंह की फिल्म में बड़े साहब?

बड़े साहब को लेकर फैंस की उत्सुकता रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर वायरल हो गया. इस पोस्टर में रणवीर सिंह के साथ सलमान खान को भी फिल्म से जोड़ा गया था. पोस्टर देखने के बाद कई लोगों ने मान लिया कि सलमान खान फिल्म के अगले पार्ट में नजर आने वाले हैं. इस पोस्टर के वायरल होते ही इंटरनेट पर चर्चा का दौर तेज हो गया. कई फैंस ने इसे फिल्म का बड़ा सरप्राइज बताया जबकि कुछ लोगों ने इसे अफवाह माना.

Salman Khan In Dhurandhar 2 -India Daily
Salman Khan In Dhurandhar 2 -India Daily Social Media

क्या है इस वायरल पोस्टर की सच्चाई?

अब इस वायरल पोस्टर को लेकर सच्चाई सामने आ चुकी है. जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर आधिकारिक नहीं है. इसे कुछ फैंस ने अपनी कल्पना से बनाया है. पिछले महीने भी इसी तरह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. उस तस्वीर में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ सलमान खान को एक गुप्त मीटिंग करते हुए दिखाया गया था. बाद में पता चला कि वह तस्वीर भी एआई तकनीक से बनाई गई थी.

फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक सलमान खान के फिल्म में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है. वहीं उन्होंने इस खबर का खंडन भी नहीं किया है. यही कारण है कि फैंस के बीच सस्पेंस अभी भी बना हुआ है.