menu-icon
India Daily

रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, 'गोलमाल 5' की दिखाई झलक; अक्षय कुमार की एंट्री से मची हलचल

20 साल बाद और भी बड़ा धमाल मचाने आ रही 'गोलमाल 5'. रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, 'गोलमाल 5' की दिखाई झलक; अक्षय कुमार की एंट्री से मची हलचल
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी में से एक गोलमाल अब अपने पांचवें अध्याय के साथ दस्तक देने को तैयार है. मेगास्टार डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए गोलमाल 5 के शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया. इस बार फ्रैंचाइजी का पैमाना और भी बड़ा हो गया है क्योंकि खिलाड़ी अक्षय कुमार सितारों की इस टीम में शामिल हो गए हैं.

प्रोमो वीडियो शेयर

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो शेयर कर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की. इस वीडियो में फ्रैंचाइज़ी के पुराने सितारों की वापसी का जश्न देखने को मिला. अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर के साथ-साथ शरमन जोशी की वापसी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. वीडियो में सभी स्टार्स एक-दूसरे से गले मिलते और इस पागलपन भरे सफर को फिर से शुरू करने का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

नए लुक में अक्षय

इसी बीच, जब गोलमाल परिवार में नए सदस्य के तौर पर अक्षय कुमार एंट्री करते हैं, तो सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. अक्षय नए लुक में नजर आ रहे हैं. सिर पर गंजापन, काले कुर्ते और गहरे रंग के चश्मे में उनका अंदाज कमाल का लग रहा है. उन्हें देखते ही अजय देवगन मजाकिया अंदाज में कहते हैं, कोई भी फ्रैंचाइज़ी नहीं छोड़ता," जिससे साफ है कि इस बार कॉमेडी का लेवल और ऊपर चढ़ गया है.

अक्षय भी तैयार

इस मौके पर रोहित शेट्टी ने भावुक होते हुए लिखा, "20 साल पहले पहली गोलमाल ने मेरी जिंदगी बदल दी. आज अपने जन्मदिन पर हम G5 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं." उन्होंने अपने दर्शकों को इस सफर का श्रेय देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी से एक बार फिर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. अक्षय कुमार ने भी अपना उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, "रोहित शेट्टी को जन्मदिन मुबारक! यह पागलपन और बड़ा और जोरदार हो गया है. इस क्रेजी परिवार का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं."