menu-icon
India Daily

इस शख्स की हां सुनकर ही फिल्म फाइनल करते हैं सलमान खान, बोले- पूरी जिंदगी कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी

सलमान के मुताबिक फिल्म चुनने का पूरा फैसला उनके पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान पर होता है. वो स्क्रिप्ट दूसरों से सुनना पसंद करते हैं. सलमान ने अपने पिता को अपना असली मार्गदर्शक बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा पिता की सलाह पर भरोसा किया है.

antima
Edited By: Antima Pal
इस शख्स की हां सुनकर ही फिल्म फाइनल करते हैं सलमान खान, बोले- पूरी जिंदगी कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी अनोखी स्टाइल से सबको चौंका दिया है. हाल ही में इंटरव्यू में सलमान ने खुलकर बताया कि उन्होंने अपनी पूरी फिल्मी जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट शुरू से अंत तक नहीं पढ़ी. सलमान ने कहा- 'मैंने कहानियां लिखी हैं, लेकिन स्क्रिप्ट कभी नहीं पढ़ी.' 

उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय उनका ध्यान आगे की लाइनों पर चला जाता है और बीच की बातें छूट जाती हैं. इसलिए वो पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने की बजाय फिल्म के माहौल, उसे बनाने का तरीका और कमाई की संभावना को ज्यादा महत्व देते हैं. 

पिता सलीम खान पर पूरा भरोसा

सलमान के मुताबिक फिल्म चुनने का पूरा फैसला उनके पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान पर होता है. वो स्क्रिप्ट दूसरों से सुनना पसंद करते हैं. सलमान ने अपने पिता को अपना असली मार्गदर्शक बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा पिता की सलाह पर भरोसा किया है. इंटरव्यू में सलमान ने और भी कई बातें शेयर कीं. 

उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता कि फैंस को क्या पसंद आएगा और क्या नहीं. लोग कहते हैं कि कड़ी मेहनत करो, स्क्रिप्ट पढ़ो, डिसिप्लिन रखो… लेकिन असल में कोई नहीं जानता कि क्या चल जाएगा.' 

सलमान की सलाह: दिल से जो पसंद हो, वो करो

सलमान ने युवाओं को भी खास सलाह दी. उन्होंने कहा- 'जो काम दिल से पसंद हो उसे जरूर करो. लेकिन वो काम नैतिक रूप से, भावनात्मक रूप से और अपने सिद्धांतों के हिसाब से सही होना चाहिए.' बॉलीवुड में दशकों से राज कर रहे सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इतनी बड़ी सफलता के बावजूद उनका यह खुलासा काफी सरप्राइजिंग है.

सलमान का यह बयान एक बार फिर साबित करता है कि वे हमेशा अपनी मर्जी और परिवार की सलाह से काम करते आए हैं. स्क्रिप्ट न पढ़ने के बावजूद उनका फिल्मों का चयन लगभग हमेशा सही साबित हुआ है, जो उनकी गट फीलिंग और पिता सलीम खान के अनुभव का नतीजा है. यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है. फैंस कुछ हैरान हैं तो कुछ सलमान की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं.