menu-icon
India Daily

80 साल पुरानी साड़ी की ड्रेस बनाकर कान्स पहुंचीं साउथ की ये हसीना; वायरल हुई वीडियो

डिजाइनर लेबल निहारिका विवेक की क्रिएशन में दिशा ने हेरिटेज को मॉडर्न टच देते हुए एक शानदार आउटफिट पहना. गाउन में हल्टर नेकलाइन, स्वीटहार्ट कट फ्रंट और बोल्ड बैकलेस डिजाइन दिया गया है. ऊपर का फिटेड कॉर्सेट नीचे फिशटेल स्कर्ट में बदलता है, जो चलते वक्त खूबसूरत मूवमेंट देता है.

antima
Edited By: Antima Pal
80 साल पुरानी साड़ी की ड्रेस बनाकर कान्स पहुंचीं साउथ की ये हसीना; वायरल हुई वीडियो
Courtesy: x

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर एक बार फिर भारतीय साड़ी और शिल्पकारी की धमक सुनाई दी. साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री दिशा माधन ने इस बार ऐसा लुक पेश किया कि सब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. दो 80 साल पुरानी विंटेज साड़ियों को रिसाइकल करके बनाया गया उनका कॉर्सेट स्टाइल गाउन देखते ही बनता है.

80 साल पुरानी साड़ी की ड्रेस बनाकर कान्स पहुंचीं हसीना

डिजाइनर लेबल निहारिका विवेक की क्रिएशन में दिशा ने हेरिटेज को मॉडर्न टच देते हुए एक शानदार आउटफिट पहना. गाउन में हल्टर नेकलाइन, स्वीटहार्ट कट फ्रंट और बोल्ड बैकलेस डिजाइन दिया गया है. ऊपर का फिटेड कॉर्सेट नीचे फिशटेल स्कर्ट में बदलता है, जो चलते वक्त खूबसूरत मूवमेंट देता है. दो अलग-अलग रंग-टोन वाली पुरानी साड़ियों को cleverly जोड़कर ऐसा लुक बनाया गया कि नया और पुराना दोनों साथ नजर आएं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disha (@disha.madan)

दिशा ने इस गाउन को ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी के साथ परफेक्टली स्टाइल किया. लेयर्ड नेकपीस, झुमके और अन्य गहनों ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया. सादगी और ग्लैमर का बेहतरीन मेल देखकर फैशन लवर्स और नेटिजन्स दोनों ही हैरान हैं. 

सस्टेनेबल फैशन का शानदार उदाहरण

इस लुक की सबसे बड़ी खासियत है सस्टेनेबिलिटी. 80 साल पुरानी साड़ियों को फेंकने की बजाय उन्हें नया रूप देकर दिशा ने एक संदेश दिया है कि भारतीय टेक्सटाइल कितना टाइमलेस और कीमती होता है. डिजाइनर निहारिका विवेक ने बताया कि साड़ियों की बनावट, बुनाई और रंगों को बनाए रखते हुए उन्हें पूरी तरह से नए गाउन में तब्दील किया गया. 

कान्स 2026 में इस साल भारतीय सितारों के डेसी सिल्हूट्स काफी चर्चा में हैं. ग्लोबल सेलिब्रिटीज के बीच दिशा का यह हेरिटेज लुक अलग ही चमक रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल हो चुके हैं. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं- 'ये तो रियल इंडियन प्राउड मोमेंट है', '80 साल पुरानी साड़ी आज कान्स में चमक रही है, कमाल है!'

दिशा माधन ने पहले भी अपनी फिल्मों और पब्लिक अपीयरेंस में ट्रेडिशनल टच पसंद किया है. लेकिन कान्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर इतने यूनिक और मीनिंगफुल आउटफिट के साथ पहुंचना उनकी स्टाइलिंग और सोच को दर्शाता है.