menu-icon
India Daily

ट्रोलिंग और धमकियों के बाद एक्ट्रेस ने उठाया कानूनी कदम, किसे भेजा लीगल नोटिस? जानें पूरा मामला

रियलिटी शो The 50 से चर्चा में आईं एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने डिजिटल क्रिएटर वंशज सिंह को लीगल नोटिस भेजा है. एक्ट्रेस का आरोप है कि शो में विवाद के बाद उन्हें और उनके परिवार को ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं. रिधिमा ने कहा कि उनकी दिवंगत मां का मजाक उड़ाया गया, जिसे वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
ट्रोलिंग और धमकियों के बाद एक्ट्रेस ने उठाया कानूनी कदम, किसे भेजा लीगल नोटिस? जानें पूरा मामला
Courtesy: Social Media

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने डिजिटल क्रिएटर वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. यह विवाद रियलिटी शो The 50 के दौरान शुरू हुआ बताया जा रहा है. शो में दोनों के बीच हुई अनबन के बाद मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद रिधिमा पंडित को ऑनलाइन काफी ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा.

रिधिमा पंडित ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकियां मिल रही थीं. इनमें जान से मारने की धमकी, अपमानजनक संदेश और अभद्र टिप्पणियां शामिल थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया की बहस तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें उनके परिवार को भी निशाना बनाया जाने लगा. स्थिति गंभीर होने के बाद उन्होंने वंशज सिंह को लीगल नोटिस भेजने का फैसला किया.

पहले की थी शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश

रिधिमा पंडित ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि वह वंशज सिंह को अपने छोटे भाई की तरह मानती थीं.  रिधिमा के मुताबिक अगर कोई उनसे इस तरह बात करता तो वह प्यार से समझाने की कोशिश करतीं कि ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कैमरे के सामने भी कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की थी. लेकिन बाद में जो रिएक्शन सामने आए उसने उन्हें काफी आहत किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

मां को लेकर टिप्पणी से भड़कीं एक्ट्रेस

रिधिमा पंडित ने यह भी आरोप लगाया कि वंशज सिंह के एक पॉडकास्ट में उनकी दिवंगत मां को लेकर मजाक किया गया. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी की मां के निधन को मजाक का विषय बनाना बेहद गलत है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई अपनी मां के मरने का मजाक कैसे उड़ा सकता है. रिधिमा ने कहा कि इस तरह की बातें बेहद परेशान करने वाली हैं और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.

रिधिमा ने बताया कि इस विवाद के दौरान उनके परिवार के लोगों को भी धमकियां मिलने लगीं. उन्होंने कहा कि जब मामला परिवार तक पहुंच गया तो उन्हें मजबूर होकर कानूनी कदम उठाना पड़ा. एक्ट्रेस का कहना है कि वह अपने परिवार की सुरक्षा और सम्मान के लिए खड़ी रहेंगी. उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले को नजरअंदाज नहीं करेंगी.