menu-icon
India Daily

'मेरे विवाद के कारण पापा को नौकरी से निकाला...', रिया चक्रवर्ती ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

रिया ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. उन्हें शहर के एक बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की अच्छी पोस्ट मिल गई थी. लेकिन जैसे ही अस्पताल वालों को पता चला कि वे रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, तो उन्होंने कहा कि अब आप यहां काम नहीं कर सकते.

antima
Edited By: Antima Pal
'मेरे विवाद के कारण पापा को नौकरी से निकाला...', रिया चक्रवर्ती ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
Courtesy: Youtube (Grab)

Farah Khan Vlog: रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका और उनके परिवार का जीवन पूरी तरह बदल गया. उस विवाद की वजह से उनके पिता को भी नौकरी से हटाना पड़ा.

रिया चक्रवर्ती ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

रिया ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. उन्हें शहर के एक बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की अच्छी पोस्ट मिल गई थी. लेकिन जैसे ही अस्पताल वालों को पता चला कि वे रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, तो उन्होंने कहा कि अब आप यहां काम नहीं कर सकते. रिया ने कहा कि सिर्फ सरनेम की वजह से उन्हें यह बड़ा मौका गंवाना पड़ा.

इस साल मार्च में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी और रिया को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था. इससे पहले रिया और उनके भाई शोविक को एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. रिया को जेल भी जाना पड़ा और समाज में बहिष्कार का सामना करना पड़ा. उन्होंने पहले भी कहा था कि इस पूरे सफर ने उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर डाला और उन्हें पीटीएसडी की समस्या हुई.

अभी रिया रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आ रही हैं. शो में मल्लिका शेरावत ने उनके जेल जाने का जिक्र करते हुए एक कमेंट किया, जिससे रिया को पुरानी यादें ताजा हो गईं. रिया ने कहा कि मल्लिका का कमेंट काफी व्यक्तिगत था.

रिया अब नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं. फराह खान के साथ व्लॉग में उन्होंने पॉजिटिव बातें कीं और परिवार के साथ खुशियों पर फोकस करने की बात कही. उनके पिता भी व्लॉग में आए और नए किचन में अच्छे खाने का इंतजार करने की बात कही.