पति के मरने के 36 साल बाद भी आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?

वेटरन एक्ट्रेस रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल की मौत के 36 साल बाद भी सिंदूर लगाती नजर आती हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: रेखा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिनकी जिंदगी हमेशा रहस्य और चर्चाओं से घिरी रही है. फिल्मी करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक, रेखा से जुड़ी हर बात लोगों की दिलचस्पी दिलाता है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मांग में दिखने वाले सिंदूर को लेकर होती है. हर बड़े इवेंट, अवॉर्ड शो या सार्वजनिक कार्यक्रम में रेखा अक्सर सिंदूर लगाए नजर आती हैं. यही वजह है कि लोग सालों से यह सवाल पूछते आ रहे हैं कि आखिर वह ऐसा क्यों करती हैं.

क्या है सिंदूर का महत्व?

भारतीय हिंदू परंपरा में सिंदूर शादीशुदा महिलाओं का प्रतीक माना जाता है. शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है और इसे वैवाहिक रिश्ते की अहम निशानी माना जाता है. आमतौर पर पति की मौत के बाद महिलाएं सिंदूर लगाना बंद कर देती हैं. ऐसे में रेखा का सालों बाद भी सिंदूर लगाना हमेशा चर्चा और जिज्ञासा का विषय बना रहा.

मुकेश अग्रवाल से हुई थी शादी

रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के उद्योगपति और टीवी प्रोड्यूसर मुकेश अग्रवाल से शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. शादी के केवल 7 महीने बाद मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी. उस समय रेखा लंदन में थीं. इस घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था और रेखा की निजी जिंदगी लंबे समय तक विवादों और चर्चाओं में रही. दिलचस्प बात यह है कि रेखा शादी से पहले भी कई मौकों पर सिंदूर लगाए नजर आ चुकी थीं.

साल 1982 में जब उन्हें फिल्म उमाराव जान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. उस समय राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने उनसे पूछा था कि वह सिंदूर क्यों लगाती हैं. इस पर रेखा ने जवाब दिया था कि जिस शहर से वह आती हैं वहां सिंदूर लगाना फैशन माना जाता है. उनका यह जवाब उस समय काफी चर्चा में रहा था.