मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद फैंस के साथ हैदराबाद में खास लंच और मीट-एंड-ग्रीट का आयोजन किया. नवविवाहित जोड़े ने फैंस को पर्सनली ग्रीट किया, उनके साथ खाना शेयर किया और दिल छू लेने वाले पल बिताए. इस इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस काफी खुश हैं.
26 फरवरी 2026 को उदयपुर में इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने के बाद रश्मिका और विजय ने पारंपरिक रस्में पूरी कीं. वे विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट गए, जहां ग्रुहप्रवेश और सत्यनारायण व्रत किया. गांव वालों ने लोक गीतों, नृत्य और आशीर्वाद के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. रश्मिका ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी में गोल्ड ज्वेलरी के साथ खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय भी देसी लुक में नजर आए.
उनके साथ रश्मिका की बहन और विजय के भाई भी थे. इसके बाद दोनों हैदराबाद लौटे और फैंस के लिए स्पेशल लंच रखा. दसपल्ला होटल में हुए इस इवेंट में फैंस ने उन्हें देखकर खूब उत्साह दिखाया. रश्मिका ने बेज कलर की साड़ी पहनी, जिसमें गोल्ड नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और बैंगल्स थे. मिनिमल मेकअप और खुले बालों में वे सिंपल लेकिन स्टाइलिश लग रही थीं. विजय ने व्हाइट कुर्ता पहना, जिसमें रेड और ब्लू फ्लोरल डिजाइन था, साथ में ग्रूम्ड बियर्ड और सिंपल गोल्डन चेन. दोनों ने फैंस से हाथ मिलाया, बातें कीं, फोटो क्लिक कीं और खाना सर्व किया.
रश्मिका ने विजय को हाथ से खाना खिलाया, जो देखकर फैंस इमोशनल हो गए. यह इवेंट शादी के बाद फैंस के प्रति उनका प्यार और आभार दिखाता है. इससे पहले उन्होंने 23 शहरों में मिठाई और खाने के ट्रक भेजे, 16 मंदिरों में अन्नदान किया और तिरुमाला मंदिर के बाहर मिठाई बांटी. फैंस उन्हें 'हंबल' और 'नेशनल कपल गोल्स' कह रहे हैं.
आज यानी 4 मार्च को हैदराबाद में उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन है, जहां इंडस्ट्री के बड़े नाम और चुनिंदा गेस्ट्स शामिल होंगे. सिक्योरिटी टाइट रहेगी और बिना इन्विटेशन एंट्री नहीं मिलेगी. रश्मिका और विजय की यह मीठी शुरुआत फैंस को और ज्यादा प्यार दे रही है. दोनों की जोड़ी अब 'विरोश' के नाम से मशहूर है और आने वाले समय में साथ काम करते नजर आएंगे.