menu-icon
India Daily

पीरियड्स पर ऐसा क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना? लोगों ने कर दिया ट्रोल, डर के खौफ में जी रही एक्ट्रेस ने दी सफाई

पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में चर्चा में तब आ गई जब उन्होंने कह दिया कि मर्दों को भी पीरियड्स का दर्द महसूस होना चाहिए. अब लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
Rashmika Mandanna
Courtesy: x

बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक टॉक शो में उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया. रश्मिका ने कहा था कि मर्दों को भी पीरियड्स का दर्द महसूस करना चाहिए, ताकि वे महिलाओं की हर महीने की तकलीफ को समझ सकें. इस कमेंट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

कई यूजर्स ने कहा कि मर्द भी समाज में कई तरह की जिम्मेदारियां निभाते हैं और दर्द सहते हैं. यह बयान रश्मिका ने जगपति बाबू के जी5 टॉक शो 'जयम्मू निश्चयम्मू रा' में दिया था. शो में वे एक काल्पनिक स्थिति की बात कर रही थीं. लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल हो गई और लोग इसे गलत तरीके से समझने लगे. ट्रोल्स ने रश्मिका पर हमला बोल दिया, जिससे एक्ट्रेस काफी दुखी हो गईं.

पीरियड्स पर ऐसा क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना? 

बाद में रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि उन्हें शो और इंटरव्यू में जाने का डर लगता है. एक फैन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शो का क्लिप शेयर किया और रश्मिका का पक्ष समझाने की कोशिश की. फैन ने लिखा, 'रश्मिका का मतलब था कि कभी-कभी हम सिर्फ अपनी तकलीफ और इमोशंस को समझवाना चाहते हैं. यह तुलना या मर्दों की जिम्मेदारियों को कम करने की बात नहीं थी. लेकिन कुछ कमजोर इगो वाले लोगों ने इसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर दिया.'

अब एक्ट्रेस ने दी सफाई

इस पोस्ट पर रश्मिका ने रिप्लाई किया 'और इस बारे में कोई नहीं बोलेगा... शो और इंटरव्यू में जाने का डर यही है मेरे लिए. मैं कुछ और मतलब रखती हूं और लोग कुछ और ही समझ लेते हैं. कई यूजर्स ने कमेंट किए कि रश्मिका की बात को संदर्भ से बाहर निकालकर गलत तरीके से पेश किया गया. एक फैन ने लिखा, 'रश्मिका दीदी, आप सही कह रही हैं. लोग जल्दी जजमेंट पास कर देते हैं.' 

रश्मिका की यह पोस्ट वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें हौसला दिया. एक यूजर ने कहा, 'हम आपके साथ हैं. आपकी बात को सही से समझना चाहिए.' दूसरे ने लिखा, 'महिलाओं का दर्द समझना जरूरी है, लेकिन तुलना नहीं होनी चाहिए. रश्मिका ने सिर्फ एम्पैथी की बात की थी.' 

रश्मिका मंदाना 'पुष्पा' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से फेमस हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं. लेकिन इस घटना ने उन्हें इंटरव्यू देने में हिचकिचाहट पैदा कर दी है. वे कहती हैं कि उनके शब्दों को अक्सर गलत अर्थ में लिया जाता है, जो उन्हें दुख पहुंचाता है. यह मामला सोशल मीडिया पर डिबेट का विषय बन गया है. कुछ लोग रश्मिका का बचाव कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि सेलिब्रिटी को अपने बयानों पर सावधान रहना चाहिए. फिलहाल रश्मिका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं.