menu-icon
India Daily

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का संपन्न हुआ कोडावा विवाह, सामने आई कपल की खूबसूरत तस्वीरें

आज यानी 26 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है. पहले तेलुगू और फिर का कोडावा विवाह कपल का पूरा हो गया है. हाल ही में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई है.

antima
Edited By: Antima Pal
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का संपन्न हुआ कोडावा विवाह, सामने आई कपल की खूबसूरत तस्वीरें
Courtesy: Instagram (thedeverakonda)

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज यानी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधकर फैंस के सपनों को साकार कर दिया. साउथ सिनेमा के इस पावर कपल को 'विरोश' के नाम से जाना जाता है. दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को शादी में बदल दिया, जो काफी इंटीमेट और खास रही. शादी उदयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट ITC मोमेंटोस में हुई, जहां सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए. फोन इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी थी ताकि कोई फोटो लीक न हो. 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का संपन्न हुआ कोडावा विवाह

सुबह के शुभ मुहूर्त में पहले विजय के आंध्रा (तेलुगु) रीति-रिवाजों से रस्में पूरी हुईं. इस दौरान वरमाला के समय दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. भावुक पल में दोनों ने एक-दूसरे को आशीर्वाद दिया. शाम को रश्मिका के कोडावा (कोडगु) परंपराओं के अनुसार दूसरी सेरेमनी हुई. कोडावा रस्में योद्धाओं की परंपरा से जुड़ी होती हैं, जहां बिना पंडित या पारंपरिक फेरों के रस्में निभाई जाती हैं.

रश्मिका ने सास की दी हुई साड़ी पहनकर दुल्हन बनीं और खूबसूरती बिखेरी. विजय की मां ने बहू पर खूब प्यार लुटाया. शादी से पहले दोनों ने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में मजा लिया. पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल और 'विरोश प्रीमियर लीग' नाम से क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. संगीत सेरेमनी में रश्मिका ने 'पुष्पा 2' के गाने पर डांस कर विजय को सरप्राइज दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

4 मार्च को होगा हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

यह शादी दोनों की अलग-अलग संस्कृतियों का खूबसूरत मेल थी. तेलुगु और कोडावा रस्मों से दोनों ने परिवार की भावनाओं का सम्मान किया. अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे शामिल होंगे. कपल ने अपनी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में पहली तस्वीरें शेयर कर दी हैं. विजय और रश्मिका की जोड़ी 'गीता गोविंदम' से शुरू हुई और अब असल जिंदगी में पति-पत्नी बन गई.