menu-icon
India Daily

39 दिनों बाद भी हार नहीं मान रही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', जानें अब तक कितनी कर ली कमाई?

आदित्य धर ने पहले फिल्म 'उरी' के साथ नाम कमाया था और अब धुरंधर सीरीज के साथ उन्होंने बॉलीवुड में नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म की खास बात ये है कि ये 39 दिनों बाद भी वीकेंड में ग्रोथ दिखा रही है. छठे वीकेंड में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शकों के लगातार प्यार को दिखाती है. इस समय फिल्म को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और हॉलीवुड की 'माइकल' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
39 दिनों बाद भी हार नहीं मान रही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', जानें अब तक कितनी कर ली कमाई?
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों धुरंधर 2: द रिवेंज की धूम मची हुई है. रणवीर सिंह की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज के 39 दिनों बाद भी दर्शकों का दिल जीत रही है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के समय से ही इतिहास रचना शुरू कर दिया था और अब छठे हफ्ते में भी ये अपनी लय नहीं खो रही. 

39 दिनों बाद भी हार नहीं मान रही 'धुरंधर 2'

साल 2025 में जब पहली फिल्म धुरंधर रिलीज हुई तो इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. उसी के बाद सीक्वल की घोषणा हुई और उम्मीदें आसमान छूने लगीं. 2026 में 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2: द रिवेंज ने उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार ओपनिंग दी. पहले वीकेंड में ही फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया. पहले हफ्ते और दूसरे हफ्ते में भी नंबर्स इम्प्रेसिव रहे. धीरे-धीरे ये फिल्म हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई जिसने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया. 

छठे रविवार को फिल्म ने छापे इतने नोट

अब 39 दिनों बाद भी ये फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को खींच रही है. सैकनिल्क के मुताबिक 39वें दिन यानी छठे रविवार को फिल्म ने भारत में 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की. ये आंकड़े 2988 शोज से आए हैं. शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ कमाए थे, उसमें से 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह छठे वीकेंड का कुल कलेक्शन 6.40 करोड़ पहुंच गया. इसके साथ ही फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 1130.59 करोड़ रुपये हो गया है. वर्ल्डवाइड कमाई भी 1780 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.

रणवीर सिंह इस फिल्म में हमजा अली मज़ारी और जस्कीरत सिंह रंगी के ड्यूल रोल में नजर आए हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और अन्य कलाकार भी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं. फिल्म स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें पाकिस्तान में अंडरकवर मिशन, हाई वोल्टेज एक्शन और इमोशनल मोमेंट्स का खूबसूरत मिक्स है. 

आदित्य धर ने पहले फिल्म 'उरी' के साथ नाम कमाया था और अब धुरंधर सीरीज के साथ उन्होंने बॉलीवुड में नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म की खास बात ये है कि ये 39 दिनों बाद भी वीकेंड में ग्रोथ दिखा रही है. छठे वीकेंड में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शकों के लगातार प्यार को दिखाती है. इस समय फिल्म को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और हॉलीवुड की 'माइकल' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, फिर भी 'धुरंधर 2' मजबूती से टिकी हुई है. दर्शक रणवीर की इंटेंस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. कई रिव्यूज में उन्हें फिल्म का जान बताया गया है. 

एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक और कहानी की गति सबने मिलकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया. पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल ने और बड़ा स्केल दिखाया है. अभी भी थिएटर्स में फिल्म अच्छी चल रही है. अगर ये ट्रेंड जारी रहा तो कुल कलेक्शन और बढ़ सकता है. बॉलीवुड के लिए ये साल यादगार साबित हो रहा है, क्योंकि धुरंधर 2 ने हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाई दी है.