Ram Kapoor Trolled: लॉक अप 2 के ताजा एपिसोड में एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है. इस बार अक्टर राम कपूर जेलर फराह खान पर भड़क गए और उनकी ऊंची आवाज में हुई बातचीत ने पूरे सोशल मीडिया को गरमा दिया है. दर्शक राम को ' rude' और 'disrespectful' बताते हुए खूब ट्रोल कर रहे हैं.
एपिसोड में आकांक्षा चौधरी पर हो रहे सामूहिक हमले को देखकर राम कपूर काफी नाराज नजर आए. उन्होंने अपनी पत्नी गौतमी कपूर से कहा कि वो उनकी बजाय आकांक्षा को टारगेट करें ताकि उसे फेयर चांस मिल सके. राम का ये स्टैंड देखकर फराह खान ने सवाल किया कि वो आकांक्षा के लिए इतना प्रोटेक्टिव क्यों हैं, जबकि शिल्पा शिंदे के मामले में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया.
the problem is farah and riteish never call out ram for his problematic behaviour even when he’s is being rude to them, if this was yogesh they would’ve disqualified him from the game #lockupp #lockupp2 pic.twitter.com/Jf3Q1YWRle
— z. saw bts 💜 (@zanabbbbb) July 30, 2026
फराह ने कहा, 'तुम एक काम करो ना, ट्रॉफी अभी दे दो उसको.' इस पर राम कपूर ने जवाब दिया, 'Everybody is ganging up against her.' फराह ने फिर पूछा, 'शिल्पा के लिए तुमने ऐसा क्यों नहीं कहा?' राम ने साफ कहा, 'क्योंकि शिल्पा मेरी दुश्मन है. वो (अकांक्षा) नहीं है. Simple.' उन्होंने आवाज ऊंची करते हुए आगे कहा, 'I’m owning my truth.'
फराह खान ने मामले को और बढ़ने नहीं दिया और चुप रहकर आगे बढ़ गईं. लेकिन इस छोटी सी बहस ने दर्शकों के बीच तूफान खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स राम कपूर की जमकर आलोचना कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- 'समस्या ये है कि फराह और रितेश राम के प्रॉब्लमैटिक बिहेवियर को कभी नहीं पुकारते. अगर योगेश ऐसा करता तो उसे गेम से बाहर कर देते.' दूसरे ने कमेंट किया- 'राम ने फराह का अपमान किया और शो का भी, लेकिन होस्ट्स ने कुछ नहीं बोला.' कई लोगों ने ये भी कहा कि राम फराह पर चिल्ला रहे थे और उन्हें कुछ नहीं हुआ.
कुछ दर्शक राम के पक्ष में भी हैं. उनका कहना है कि राम बस अपनी सच्चाई बता रहे थे और आकांक्षा के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहते थे. लेकिन ज्यादातर राय यही है कि होस्ट से इस तरह बात करना शो के फॉर्मेट के खिलाफ है.