Kangana Ranaut As Sita: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर अभी रिलीज हुए एक दिन भी नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर चर्चा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रानौत ने अपने बचपन की एक खास तस्वीर शेयर कर सबका ध्यान खींच लिया. तस्वीर में कंगना सीता मां के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि उनके दोस्त भगवान राम और हनुमान जी का किरदार निभाते दिख रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए लिखा- 'सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद.'
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फोटो पोस्ट की और लिखा- स्कूल डेज, साल 1997 , स्कूल का नाम भी बताया. तस्वीर देखते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ ने तो लिखा- 'बचपन से ही देवी जैसी लगती हो', तो कुछ ने कहा- 'असली सीता तो यही हैं.' लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई उनके दूसरे स्टोरी पर लिखे मैसेज की. कंगना ने साफ-साफ लिखा- 'My aashirvad to all liberals.' यह पोस्ट ट्रोल्स और मीम्स का खजाना बन गई.

Kangana Ranaut Childhood Picture Instagram Story
रामायण ट्रेलर के रिलीज के बाद देशभर में भक्ति का माहौल है. रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी को सीता के रूप में देखने पर राय बंटी हुई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि वीएफएक्स और ग्रैंड व्यू तो कमाल का है, यश का रावण भी जबरदस्त लग रहा है. लेकिन रणबीर-साई की जोड़ी को लेकर कुछ फैंस खुश हैं तो कुछ कह रहे हैं कि 'ये वाली केमिस्ट्री मैच नहीं कर रही.'
कंगना का यह पोस्ट ऐसे समय में आया जब उनकी फिल्म 'सीता: द इंकार्नेशन' की भी याद ताजा हो गई. 2021 में इस फिल्म की घोषणा हुई थी और कंगना को सीता का रोल मिला था. आलौकिक देसाई निर्देशन करने वाले थे, लेकिन फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं पहुंची. अब कंगना ने बचपन वाली तस्वीर शेयर करके फिर से इस भूमिका से अपना कनेक्शन याद दिला दिया.