Peddi Worldwide Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म 'पेद्दी' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर आग बरसा रही है. 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ने पहले दिन ही विश्व स्तर पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने कुल 112.49 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया है.
राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी वाली फिल्म के डायरेक्टर हैं बूची बाबू साना. दर्शकों को फिल्म अच्छी लग रही है. मिश्रित लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज के बावजूद आम लोगों ने इसे दिल से स्वीकार किया है. राम चरण के जबरदस्त स्टार पावर और शानदार एक्शन-इमोशनल सीन्स की वजह से पहले दिन ही घरेलू और विदेशी बाजार दोनों में जबरदस्त कमाई हुई.
पहले दिन की कमाई का पूरा आंकड़ा:-
भारत में नेट कलेक्शन: 51 करोड़ (12,412 शोज में)
भारत में कुल ग्रॉस: 82.49 करोड़
विदेशी कमाई: 30 करोड़
विश्वव्यापी कुल कमाई: 112.49 करोड़
'पेद्दी' 2026 की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. राम चरण की पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' ने पहले दिन ₹80.9 करोड़ कमाए थे, जबकि 'पेद्दी' ने इसे पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को भी रौंद दिया. इसमें 'पठान' (₹104.19 करोड़), प्रभास की 'द राजा साब' (₹100.9 करोड़) और अन्य फिल्मों की ओपनिंग शामिल हैं. हालांकि यह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (₹238 करोड़) से कम रही, लेकिन फिर भी यह साल की सबसे मजबूत ओपनिंग्स में शुमार हो गई है.
फैंस का कहना है कि राम चरण स्क्रीन पर पूरी तरह धांसू लग रहे हैं. फिल्म में स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ एक्शन और इमोशन का अच्छा मिश्रण है. जान्हवी कपूर की भूमिका को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं. थिएटर्स में भीड़ उमड़ी हुई है और कई जगहों पर शोज हाउसफुल चल रहे हैं. अब सवाल यह है कि क्या 'पेद्दी' इस तेज रफ्तार को बनाए रख पाएगी? पहले दिन की जबरदस्त कमाई के बाद वर्ड ऑफ माउथ बहुत अहम होगा.
अगर दर्शक फिल्म को आगे भी पसंद करते रहे तो यह राम चरण के करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है. 'पेद्दी' रिलीज से पहले ही भारी चर्चा में थी. राम चरण के फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार रंग लाया है.
फिल्म इंडस्ट्री में भी इस सफल ओपनिंग से खुशी का माहौल है. कुल मिलाकर राम चरण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. अब सभी की नजरें अगले दिनों की कमाई पर टिकी हुई हैं. अगर फिल्म अच्छा प्रदर्शन जारी रखी तो यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है.