Prince Narula & Yuvika Chaudhary: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच एक बार फिर से तलाक की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. इस पर विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत ने खुलकर अपनी राय दी और जोड़े को जमकर डांटा.
राखी सावंत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'प्लीज इस ड्रामा और पब्लिसिटी स्टंट को बंद करो. तुम दोनों शादीशुदा हो. गॉड ब्लेस यू, लेकिन प्लीज ड्रामा बंद करो. सिर्फ वायरल होने के लिए तलाक का ड्रामा कर रहे हो. शेम ऑन यू गाइज.' राखी का यह तीखा बयान काफी वायरल हो रहा है.
प्रिंस और युविका के अनफॉलो करने की खबर फैलते ही फैंस में हलचल मच गई. लोग कमेंट्स में अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग मान रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है, तो कुछ इसे बस छोटी-मोटी बात बता रहे हैं. अभी तक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे अफवाहें और बढ़ गई हैं.
पिछले साल 2025 में भी दोनों के बीच अलगाव की खबरें आई थीं. तब युविका ने इंटरव्यू में कहा था कि प्रिंस इन अफवाहों से काफी प्रभावित होते हैं. युविका ने बताया था, "मैं पहले अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देती. प्रिंस बहुत भावुक हैं, अफवाहें उन्हें प्रभावित करती हैं. कभी-कभी लगता है कि सब कुछ क्लियर करने की जरूरत नहीं है. एक बार जब मैंने कहा कि प्रिंस बिजी हैं, तो लोग बोलने लगे कि मैं मां के घर रह रही हूं. असल में घर में निर्माण कार्य चल रहा था.'
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में रहा है. दोनों 'बिग बॉस' शो के जरिए करीब आए थे और बाद में शादी कर ली. उनकी शादी के बाद कई बार अलग-अलग मुद्दों पर अफवाहें उठीं, लेकिन दोनों ने हर बार साथ निभाते हुए इन्हें खारिज किया.