menu-icon
India Daily

'लोग मुझे वाइफ मैटीरियल नहीं समझते', दो शादी टूटने के बाद राखी सावंत का छलका दर्द

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन राखी सावंत का शादी को लेकर दर्द छलक गया है. दो शादियों के टूटने के बाद उन्होंने कहा कि उनसे कोई शादी करना नहीं चाहता है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'लोग मुझे वाइफ मैटीरियल नहीं समझते', दो शादी टूटने के बाद राखी सावंत का छलका दर्द
Courtesy: X (@MukAn_X)

ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी बातों से लोगों को इंटरटेन करती आई हैं. लोगों को हंसाने के लिए कई बार वो खुद का भी मजाक बना लेती हैं. उनके हाई सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से उन्हें कई बार बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में बुलाया गया है. जहां कोई स्क्रिप्ट नहीं होता, लेकिन हजार मुश्किलों से लड़ जाने वाली राखी सावंत की भी हिम्मत कभी-कभी टूट जाती हैं.

राखी सावंत ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी दिल की बात कही. उन्होंने अपने जीवन की कुछ ऐसी सच्चाइयां बताई, जो शायद उनके लिए काफी तकलीफदेह रही. उन्होंने बताया कि जीवन में उन्हें कभी सच्चा प्यार नहीं मिल पाया, जिसका उन्हें मलाल है.

राखी सावंत ने क्या कहा?

राखी ने कहा कि उन्हें कोई मैरिज मैटीरियल नहीं समझता है. उन्होंने जिंदगी में दो बार शादी की, लेकिन दोनों बार फेल हो गई. उन्होंने कहा कि मैं अपफ्रंट हूं, मैं खुलकर बोलती हूं शायद सबको अच्छा नहीं लगता. उन्होंने कहा कि ऐसी कई लड़कियां हैं जो सड़क पर न्यूड घूमती हैं लेकिन चुप रहती हैं, वो लोगों को चल जाएंगी. लेकिन मेरे जैसी लड़की जो पेट पालने और घर चलाने के लिए लोगों को इंटरटेन करती है वह नहीं चलेगी.

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि राखी सावंत ने दो बार शादी की. उनकी पहली शादी रितेश सिंह से हुई थी. दोनों कुछ दिनों तक बिग बॉस के घर में भी एक साथ नजर आए थे. हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और वह 2022 में अलग हो गए. इसके बाद राखी ने एक अमीर बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी से दूसरी शादी की, जो कि और भी जल्दी खत्म हो गई.

एक बार फिर मिला रिजेक्शन

राखी ने उस दौरान मीडिया के सामने आदिल पर गंभीर आरोप भी  लगाए थे. राखी ने मीडिया को बताया कि वह एक लड़के से शादी करना चाहती हैं, लेकिन उस लड़के ने मना कर दिया. उन्होंने बताया कि लड़के ने साफ कहा कि तुझसे कोई  शादी नहीं करेगा, क्योंकि तू वाइफ मैटीरियल नहीं है. राखी ने कहा कि उन्हें अक्सर ऐसे ही लोग मिले हैं, जो उनके साथ रहते तो हैं, लेकिन शादी करना नहीं चाहते हैं.