menu-icon
India Daily

'हिंसा किसी भी तरफ से घाव ही गहरा करती है...', राजकुमार राव ने दिल्ली में CJP छात्र प्रदर्शन पर दिया बयान

बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में राजकुमार राव ने लिखा- 'जब युवा अपनी बात सुनाई नहीं देती महसूस करते हैं, तो समाज को उन्हें सुनना चाहिए.' अभिनेता ने कहा कि हर आवाज को सम्मान, गरिमा और निष्पक्षता के साथ सुना जाना चाहिए.

antima
Edited By: Antima Pal
'हिंसा किसी भी तरफ से घाव ही गहरा करती है...', राजकुमार राव ने दिल्ली में CJP छात्र प्रदर्शन पर दिया बयान
Courtesy: X

Rajkummar Rao Reacts To CJP Protests: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने दिल्ली में चल रहे CJP छात्र प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों की आवाज को सुनने की बात कही है साथ ही शांति और संवाद की अपील भी की है.

बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में राजकुमार राव ने लिखा- 'जब युवा अपनी बात सुनाई नहीं देती महसूस करते हैं, तो समाज को उन्हें सुनना चाहिए.' अभिनेता ने कहा कि हर आवाज को सम्मान, गरिमा और निष्पक्षता के साथ सुना जाना चाहिए.

राजकुमार राव ने छात्रों का समर्थन किया

राजकुमार राव ने छात्रों के अपनी चिंताएं उठाने के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा- 'हिंसा, चाहे किसी भी पक्ष से हो, सिर्फ घाव गहरा करती है और सच्चे समाधान से हमें दूर ले जाती है.'

अभिनेता ने छात्रों और अधिकारियों दोनों से अपील की कि इस वक्त संवाद की जरूरत है, न कि टकराव की. राजकुमार राव ने छात्रों से भी जिम्मेदारी से अपनी बात रखने की अपील की. साथ ही अधिकारियों से कहा कि वे छात्रों से सहानुभूति और समझ के साथ पेश आएं.

बयान के अंत में राजकुमार राव ने शिक्षा की अहमियत पर रोशनी डाली. उन्होंने कहा- 'हम सब एक ही चीज चाहते हैं- देश की तरक्की और इस तरक्की की नींव है निष्पक्ष और अच्छी शिक्षा.' उन्होंने अपने पोस्ट को 'जय हिंद' के साथ खत्म किया. राजकुमार का यह बयान दिल्ली में CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी शिक्षा से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.