Ashneer Grover Biopic: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक बार फिर अपनी मांगों को प्राथमिकता देते हुए एक बड़े प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला किया है. ये प्रोजेक्ट है शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर की बायोपिक. सूत्रों के मुताबिक आमिर खान और डायरेक्टर राहुल मोदी के बीच क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से दोनों अलग हो गए हैं.
पहले इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी कि आमिर खान अशनीर ग्रोवर के रोल में नजर आएंगे और फिल्म का डायरेक्शन राहुल मोदी कर रहे हैं. राहुल मोदी डेब्यूटेंट डायरेक्टर हैं और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को फिल्म में फीमेल लीड रोल ऑफर किया गया था. अब खबर है कि आमिर भले ही बाहर हो गए हों, लेकिन फिल्म रुकने वाली नहीं है. श्रद्धा कपूर अभी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और पूरी टीम आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
रिपोर्ट के अनुसार आमिर स्टार्टअप वर्ल्ड से काफी आकर्षित थे. उन्होंने स्क्रिप्ट पर गहराई से काम किया और अपनी समझ के मुताबिक इसे बेहतर बनाने की कोशिश की. लेकिन आखिरकार डायरेक्टर राहुल मोदी के साथ उनकी सोच में काफी अंतर आ गया. दोनों ने सोच-समझकर अलग होने का फैसला लिया.
फिलहाल फिल्म की टीम इस प्रोजेक्ट को मजबूती से आगे बढ़ाने पर फोकस कर रही है. श्रद्धा कपूर के साथ रहने से फिल्म को एक बड़ी स्टार पावर मिली हुई है. मेकर्स का कहना है कि कहानी को सही तरीके से पर्दे पर लाने के लिए वे पूरी कोशिश कर रहे हैं. आमिर खान के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सूत्र ये साफ बता रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अच्छे माहौल में खत्म हुई है. दर्शक अब ये जानने को बेताब हैं कि अशनीर ग्रोवर का रोल कौन निभाएगा.