menu-icon
India Daily

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता राजेश शर्मा, कब तक काम पर लौटेंगे एक्टर? जानें

राजेश शर्मा प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में थे. 8 जुलाई को शूटिंग सेट पर घनी झाड़ियों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियनों से बात करते समय उन्हें एक कीड़े ने काट लिया. उस समय यह मामला हल्का लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत डॉक्टर को नहीं दिखाया और कोलकाता जाने वाली अपनी फ्लाइट पकड़ ली.

antima
Edited By: Antima Pal
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता राजेश शर्मा, कब तक काम पर लौटेंगे एक्टर? जानें
Courtesy: X

Rajesh Sharma Health Update: टीवी और फिल्म अभिनेता राजेश शर्मा को कोलकाता के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इस महीने की शुरुआत में एक कीड़े के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. अब अच्छी खबर यह है कि वह घर पहुंच चुके हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता राजेश शर्मा

राजेश शर्मा प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में थे. 8 जुलाई को शूटिंग सेट पर घनी झाड़ियों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियनों से बात करते समय उन्हें एक कीड़े ने काट लिया. उस समय यह मामला हल्का लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत डॉक्टर को नहीं दिखाया और कोलकाता जाने वाली अपनी फ्लाइट पकड़ ली.

लेकिन कुछ ही देर बाद उनके दाहिने पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और तेज बुखार भी आ गया. हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी इस खबर से फैन्स और साथी कलाकारों में चिंता फैल गई. कई लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की.

अब घर पर करेंगे आराम

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि राजेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. वह अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं. अच्छी बात यह है कि वह जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी में हैं. आने वाले दिनों में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए उन्हें विदेश भी जाना है.

अभिनेत्री सुदीप्ता चटर्जी और फिल्ममेकर अग्निदेव चटर्जी ने भी पहले बताया था कि राजेश की हालत में सुधार हो रहा है. अस्पताल में कुछ दिन रहने के बाद अब वह घर पर अपनी रिकवरी पूरी कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने की कामना

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. सोशल मीडिया पर कई अन्य कलाकारों और फैंस ने भी अच्छी खबर मिलने पर खुशी जताई है. राजेश शर्मा अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. कीड़े के काटने जैसी छोटी सी घटना इतनी गंभीर हो जाएगी, यह किसी को उम्मीद नहीं थी. लेकिन अब सब कुछ सामान्य होते जा रहा है. फिलहाल राजेश शर्मा डॉक्टरों की सलाह मानते हुए आराम कर रहे हैं. उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह फिट होकर सेट पर वापस लौटेंगे.