menu-icon
India Daily

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी मराठी की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

रितेश देशमुख के लिए यह फिल्म बेहद खास साबित हो रही है. उन्होंने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. मराठी दर्शकों के साथ-साथ दूसरे भाषाओं के दर्शक भी फिल्म देखने थिएटर पहुंच रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी मराठी की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Courtesy: x

मुंबई: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने मराठी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'सैराट' को पीछे छोड़ दिया है और अब मराठी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड में भी दमदार प्रदर्शन किया. तीसरे रविवार यानी 17वें दिन फिल्म ने 3.8 करोड़ रुपये की कमाई की.

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने बनाया रिकॉर्ड

वहीं 16वें दिन इसने 2.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म में तीसरे दिन दूसरे दिन के मुकाबले 31.03% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. फिलहाल फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.1 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 109.85 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा 'सैराट' के रिकॉर्ड से आगे निकल गया है.

बनी मराठी की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

2016 में रिलीज हुई नागराज मंजुले की फिल्म 'सैराट' ने उस समय मराठी सिनेमा का रिकॉर्ड बनाया था. फिल्म ने भारत में करीब 90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड 110 करोड़ रुपये कमाए थे. अब 'राजा शिवाजी' ने भारत में 'सैराट' को पछाड़ दिया है. उम्मीद है कि सोमवार की कमाई के बाद यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 'सैराट' को पीछे छोड़ देगी.

रितेश देशमुख के लिए यह फिल्म बेहद खास साबित हो रही है. उन्होंने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. मराठी दर्शकों के साथ-साथ दूसरे भाषाओं के दर्शक भी फिल्म देखने थिएटर पहुंच रहे हैं.

फिल्म के रिकॉर्ड ब्रेक करने पर रितेश देशमुख और पूरी टीम बेहद खुश है. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार बधाई दे रहे हैं. 'राजा शिवाजी' की सफलता मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत और प्रोत्साहन दोनों है. अभी फिल्म लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म थिएटर्स में और कितने नोट छापने में कामयाब रहती है.