menu-icon
India Daily

'आप मुझे तोड़ नहीं सकते', वायरल रील पर ट्रोल हुए राहुल रॉय का फूटा गुस्सा, जानें क्या बोले?

राहुल रॉय की ये पोस्ट उनके फैंस को भावुक कर रही है. कई लोग अब उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' में राहुल रॉय ने जो रोल किया था, वो आज भी लोगों के दिलों में है. उस समय वो पूजा भट्ट के साथ रोमांटिक हीरो के रूप में मशहूर हुए थे.

antima
Edited By: Antima Pal
'आप मुझे तोड़ नहीं सकते', वायरल रील पर ट्रोल हुए राहुल रॉय का फूटा गुस्सा, जानें क्या बोले?
Courtesy: x

मुंबई: 'आशिकी' फेम अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घड़गे देसाई के साथ बनाई गई उनकी रील्स वायरल हो गईं, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कई ने उन पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब राहुल रॉय ने इन ट्रोल्स का सीधा जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.

राहुल रॉय ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

राहुल रॉय ने लिखा- 'मैं अपना काम ईमानदारी और सादगी से करता हूं. मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पैसे चुकाने हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं. अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ा रहे हैं या मेरे संघर्ष पर हंस रहे हैं, तो ये मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा कहता है. अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम दिलवाइए, जिससे मैं ये केस पूरे कर सकूं. कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं.'

अभिनेता ने आगे लिखा- 'ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है. मैं जितना हो सके काम करना चाहता हूं. इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे उद्देश्य व जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं. हां, कभी-कभी दुख होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते.'

राहुल रॉय की ये पोस्ट उनके फैंस को भावुक कर रही है. कई लोग अब उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' में राहुल रॉय ने जो रोल किया था, वो आज भी लोगों के दिलों में है. उस समय वो पूजा भट्ट के साथ रोमांटिक हीरो के रूप में मशहूर हुए थे. हालांकि पिछले हफ्ते जब राहुल रॉय डॉ. वनिता घड़गे देसाई के साथ 'तेरे दर पे सनम' गाने पर डांस करते हुए रील्स में नजर आए, तो कुछ लोगों को यह देखकर हैरानी हुई. कुछ ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई, तो कुछ ने मजाक भी उड़ाया.

राहुल रॉय ने साफ कहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी वह हार नहीं मानना चाहते. वे काम करते रहना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें मानसिक रूप से मजबूती मिलती है. उन्होंने यह भी कहा कि वे सादगी से जीना पसंद करते हैं और मेहनत से कमाना चाहते हैं. फिलहाल राहुल रॉय की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. उनके पुराने फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें जल्द ही अच्छे काम मिलें.