लंदन में घूम रहीं ब्राजीलियन मॉडल लरिसा बोनेसी, जो बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मानी जाती हैं, अचानक सोशल मीडिया की चहेती बन गईं. वजह? भारत में हजारों मील दूर एक राजनीतिक बवाल. कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए एक 'ब्राजीलियन मॉडल' का जिक्र किया, जिसकी फोटो वोटर लिस्ट में 22 बार अलग-अलग नामों से मिली.
इंटरनेट ने इसे पकड़ लिया और लरिसा बोनेसी को ही टारगेट बना दिया. लेकिन असलियत में ये दो अलग-अलग लरिसा हैं – एक है लरिसा नेरी, दूसरी लरिसा बोनेसी. इस कन्फ्यूजन ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को हंसी-मजाक का नया सब्जेक्ट दे दिया. राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'एच-फाइल्स' पेश कीं.
उन्होंने कहा, 'ये कौन है? नाम क्या है? कहां से आई? लेकिन हरियाणा में 10 बूथों पर 22 बार वोट डाले, नाम बदल-बदलकर – सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला. ये सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन है.' फोटो दिखाते हुए उन्होंने इसे ब्राजीलियन मॉडल बताया. कांग्रेसी पोस्ट में लिखा- 'ब्राजीलियन सिटिजन माथियस फेरोरो की फोटो हरियाणा में 22 बार इस्तेमाल हुई.'
ये दावा वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि फोटो लरिसा नेरी की है, जो ब्राजील के मिनास गेरास राज्य की हेयरड्रेसर हैं. 2017 में फोटोग्राफर माथियस फेरोरो के प्रोजेक्ट के लिए ली गई ये फोटो फ्री स्टॉक इमेज थी. लरिसा नेरी ने वीडियो में हैरानी जताई और कहा 'ये क्या पागलपन है? पुरानी फोटो इंडिया के चुनावों में इंडियन नामों के साथ यूज हो रही है. रिपोर्टर मेरे वर्कप्लेस पर इंटरव्यू के लिए आ गए. मैं तो कभी ब्राजील से बाहर नहीं गई.'
उन्होंने साफ कहा कि वो मॉडल नहीं, सिर्फ दोस्त की मदद के लिए पोज की थी. अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी हंसी-मजाक चल रहा है. लेकिन असली ड्रामा तो बॉलीवुड कनेक्शन से शुरू हुआ. इंटरनेट यूजर्स ने लरिसा नेरी को भूलकर आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लरिसा बोनेसी को ही 'वोटिंग क्वीन' बना दिया. लरिसा बोनेसी, जो लंदन में हैं और इंस्टा पर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं, उनके लेटेस्ट पोस्ट्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.
ये कन्फ्यूजन इसलिए हुआ क्योंकि दोनों ब्राजीलियन हैं और नाम मिलते-जुलते हैं. लरिसा बोनेसी ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन उनके फैंस क्लैरिफाई कर रहे हैं. ये मामला राजनीति से निकलकर एंटरटेनमेंट हो गया. सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार आ गई.