menu-icon
India Daily

दुलकर सलमान की 'कांथा' का ट्रेलर आउट, सुपरस्टार एमके त्यागराज की जिंदगी पर बनी फिल्म

सुपरस्टार दुलकर सलमान की 'कांथा' का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है. इस फिल्म की कहानी सुपरस्टार एमके त्यागराज की जिंदगी पर आधारित होगी. फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
दुलकर सलमान की 'कांथा' का ट्रेलर आउट, सुपरस्टार एमके त्यागराज की जिंदगी पर बनी फिल्म
Courtesy: x

साउथ सिनेमा के चार्मिंग स्टार दुलकर सलमान एक बार फिर इंटेंस रोल में धमाल मचाने को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'कांथा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया के बैनर तले बनी ये फिल्म तमिल और तेलुगु वर्जन में लॉन्च हुई है. ट्रेलर देखते ही फैंस दीवाने हो गए हैं. दुलकर का लुक और परफॉर्मेंस इतना पावरफुल है कि हर कोई 'ब्लॉकबस्टर' चिल्ला रहा है.

ट्रेलर 6 नवंबर को रिलीज हुआ, जो 1950s के मद्रास (अब चेन्नई) के सिनेमा जगत को दिखाता है. दुलकर ने चंद्रन का रोल निभाया है, जो 'एक्टिंग का किंग' कहलाता है. वो एक उभरते स्टार हैं, जिन्हें मशहूर डायरेक्टर अय्या (समुद्रकानी) ने लॉन्च किया. लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट आता है जब चंद्रन की एंबिशन और एगो क्लैश हो जाता है अय्या के साथ.

दुलकर सलमान की 'कांथा' का ट्रेलर आउट

फिल्म का नाम 'शांथा' से बदलकर 'कांथा' कर दिया जाता है, जो एक फीमेल-सेंट्रिक हॉरर मूवी है. ट्रेलर में क्रिएटिव डिफरेंस से शुरू होकर मामला फिजिकल फाइट तक पहुंच जाता है. दुलकर का ब्लैक-एंड-व्हाइट एरा लुक कमाल का है – वो कॉन्फिडेंट, अहंकारी हीरो लग रहे हैं. समुद्रकानी का मेंटर रोल भी इमोशनल डेप्थ देता है. 

दुलकर ने खुद एक्स पर ट्रेलर शेयर किया. कैप्शन लिखा, 'कांथा की दुनिया आज खुल गई! आशा है ये आपको अपनी ओर खींच लेगी.' तेलुगु वर्जन प्रभास ने लॉन्च किया, जबकि तमिल को सिलंबरासन टी.आर. ने रिलीज किया. ये स्टार कास्ट ने फिल्म को और हाइप दे दिया. निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज का है, जो 'निला' फेम हैं. प्रोडक्शन में दुलकर की वे फारर फिल्म्स और राणा की स्पिरिट मीडिया ने हाथ मिलाया है. अन्य प्रोड्यूसर्स में प्रशांत पोटलुरी और जोम वर्गीज हैं.

सुपरस्टार एमके त्यागराज की जिंदगी पर बनी फिल्म 

फिल्म में भाग्यश्री बोर्से फीमेल लीड हैं, जो शायद चंद्रन की लाइफ में इम्पोर्टेंट रोल निभा रही हैं. राणा दग्गुबाती और रविंद्र विजय भी स्पेशल अपीयरेंस में हैं. सिनेमेटोग्राफी स्पेनिश कैमरामैन डैनी सांचेज-लोपेज की है, जो पीरियड सेटिंग को रियलिस्टिक बनाती है. म्यूजिक जानू चंतर का है, जो ट्रेलर में ही जोश भर देता है. 

अब 14 नवंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में थिएटर्स में धमाल मचाएगी. फैंस रिएक्शन कमाल के हैं.  दुलकर की पिछली पीरियड फिल्म्स जैसे 'सिता रामम', 'किंग ऑफ कोठा' और 'लकी बसखर' हिट रहीं, तो 'कांथा' भी कमाल करेगी. ये फिल्म आर्ट, एम्बिशन और राइवलरी की कहानी है, जो साउथ सिनेमा को नया आयाम देगी.