menu-icon
India Daily

Raha Kapoor का चलते हुए वीडियो हुआ वायरल, पापा रणबीर संग वॉक पर निकलीं आलिया की बेटी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हर कोई राहा की एक झलक पाने को बेताब रहता है. अभी हाल ही में राहा अपने पापा रणबीर कपूर संग वॉक पर निकली थीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

India Daily Live
Raha Kapoor का चलते हुए वीडियो हुआ वायरल, पापा रणबीर संग वॉक पर निकलीं आलिया की बेटी
Courtesy: Social Media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से अपनी बेटी राहा कपूर की झलक दिखाई है तब से हर तरफ राहा की ही चर्चा होती रहती है. राहा की जैसे ही एक झलक दिखती है पैपराजी भी उसको कैमरे में कैद करने के लिए बेताब हो जाते हैं. अभी हाल ही में Raha Kapoor अपने पापा संग बाहर संडे एन्जॉय करती दिखीं जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में सबसे खास बात ये है कि राहा कपूर अब चलना भी सीख गई हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली अब बड़ी हो गई हैं और वह चलने लगी हैं. इस दौरान राहा की क्यूटनेस आपका दिल जीत लेगी. वीडियो में राहा ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्राउन कलर की हाफ पैंट पहनी है. कर्ली बालों में बन बनाया हुआ है.

राहा का क्यूट अंदाज हुआ वायरल

इस दौरान रणबीर कपूर भी अपने कैजुअल लुक में अपनी बेटी को गोद में लिए सैर करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में पापा-बेटी का ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. वीडियो को देखने के बाद आप इससे अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे.

वीडियो को देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल मिनी आलिया भट्ट लग रही है. वहीं एक यूजर का कहना है कि राहा कितनी जल्दी बड़ी हो गई. वहीं एक यूजर ने लिखा राहा को अपने पापा के साथ वॉक करना पसंद हैं. 

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में माता-पिता बनें. आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया. बेटी का नाम राहा नीतू कपूर ने रखा था. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के दिन अपनी बेटी राहा की पहली झलक दिखाई थी.