मुंबई: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना की भारत में एंट्री ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. गुरुवार शाम जब वह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. ब्लैक आउटफिट, स्टाइलिश सनग्लासेस और कॉन्फिडेंट वॉक के साथ रिहाना का लुक बेहद आकर्षक लग रहा था. जैसे ही पैपाराजी ने उन्हें देखा, RiRi के नाम से उनका स्वागत शुरू हो गया. इस पर रिहाना ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस देकर सबका दिल जीत लिया. उनका यह अंदाज देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया.
रिहाना के मुंबई पहुंचते ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए. फैंस उनकी हर एक झलक को शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वह भारत क्यों आई हैं. कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए. किसी ने पूछा कि क्या फिर कोई बड़ी शादी होने वाली है, तो किसी ने लिखा कि रिहाना अचानक भारत में क्यों हैं. उनकी इस अचानक एंट्री ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना इस बार अपने ब्यूटी ब्रांड Fenty Beauty से जुड़े एक खास इवेंट के लिए भारत आई हैं. इस खास इवेंट का नाम 'फेंटी ब्यूटी की हवेली' बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस इवेंट में उनके नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे. रिहाना का यह ब्रांड अपनी समावेशी शेड्स और हर स्किन टोन के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है. ऐसे में भारत में इसका विस्तार एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
Also Read
- इस स्टार किड ने की शाहरुख खान की बराबरी! 11 लगातार हिट फिल्मों से बनाया नया रिकॉर्ड
- 'ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है', मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर नई फिल्म ‘गवर्नर’ का धमाकेदार ऐलान, इस दिन होगी रिलीज?
- बिहार से बॉलीवुड तक पहुंचने में लग गए कई साल, 3 बार NSD में हुए रिजेक्ट फिर भी नहीं छोड़ी हीरो बनने की जिद्द
यह पहली बार नहीं है जब रिहाना भारत आई हैं. साल 2024 में उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शानदार परफॉर्मेंस दी थी. इस इवेंट में उन्होंने अपने कई सुपरहिट गाने गाकर महफिल जमा दी थी. उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी दौरान उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ भी खूब मस्ती की. जान्हवी कपूर के साथ डांस और शाहरुख खान के साथ मस्ती भरे पल लोगों को काफी पसंद आए थे.
रिहाना ने अपनी पिछली भारत यात्रा के दौरान बताया था कि उन्हें जल्दी वापस लौटना पड़ा क्योंकि उनके बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि भारत में उनका समय बहुत शानदार रहा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्हें जल्द वापस जाना पड़ा. इस बार उनकी वापसी ने एक बार फिर लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि वह भारत में कुछ खास करने वाली हैं.