नई दिल्ली: अभिनेता मनोज बाजपेयी आज 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इसी मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ की औपचारिक घोषणा कर दी गई है. फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है. अदा शर्मा फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं. अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दो पोस्टर्स ने काफी उत्सुकता जगाई है.
फिल्म के दो पोस्टर्स में एक खाली सरकारी कुर्सी दिखाई गई है, जिसके साथ लिखा है- 'ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है'. दूसरा पोस्टर एक व्यक्ति को अकेले अंधेरे गलियारे में ब्रीफकेस लेकर चलते हुए दिखाता है, जिसके नीचे लिखा है- 'If I fail… India fails'. दोनों पोस्टर्स में अभिनेताओं के चेहरे छिपाए गए हैं, जो फिल्म के रहस्य को और बढ़ाते हैं.
फिल्म ‘गवर्नर’ का निर्देशन चिन्मय डी मंडलेकर कर रहे हैं. इसमें जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी दे रहे हैं. सह-निर्माता आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लप्पा हैं. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. घोषणा के बाद मनोज बाजपेयी के फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्साहित नजर आए. कई लोगों ने पूछा कि फिल्म किस वास्तविक घटना या व्यक्ति पर आधारित है. कुछ फैंस ने लिखा- 'दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं मनोज सर', जबकि कई ने अमित त्रिवेदी के संगीत की तारीफ की.
Also Read
- बिहार से बॉलीवुड तक पहुंचने में लग गए कई साल, 3 बार NSD में हुए रिजेक्ट फिर भी नहीं छोड़ी हीरो बनने की जिद्द
- रणवीर सिंह की 'डॉन 3' विवाद में नया मोड़, साइनिंग अमाउंट लौटाने को तैयार!
- कन्फर्म! संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला का किरदार निभाएंगी सारा अर्जुन, ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार बायोपिक
फिल्म ‘गवर्नर’ सत्ता की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी, फैसलों और राष्ट्र पर पड़ने वाले उनके प्रभाव को दिखाएगी. पोस्टर पर लिखा गया है- 'हम आज विश्व शक्ति हैं क्योंकि एक अनसंग हीरो ने अनकही लड़ाई लड़ी'. यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा को मानवीय स्तर पर ले जाने की कोशिश करती नजर आ रही है.