menu-icon
India Daily

किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं पूनम पांडे? प्रेग्नेंसी की खबर पर खुद खोला राज

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कल अपने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ पोस्ट शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. बेबी बंप की तस्वीरें उन्होंने अप्रैल फूल डे के मजाक के तौर पर शेयर की थीं.

babli
Edited By: Babli Rautela
किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं पूनम पांडे? प्रेग्नेंसी की खबर पर खुद खोला राज
Courtesy: Instagram

मुंबई: पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी. फैंस से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हर कोई हैरान था, क्योंकि इससे पहले उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी.

अब पूनम पांडे ने खुद इस पूरे मामले का सच सामने ला दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह सब अप्रैल फूल डे का एक प्रैंक था. उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए किया गया था. पूनम ने अपने अंदाज में कहा कि लोगों को जिंदगी को थोड़ा हल्के में लेना चाहिए और ज्यादा गंभीर नहीं होना चाहिए.

सोशल मीडिया पर पहले से उठ रहे थे सवाल

जब पूनम ने ये तस्वीरें शेयर की थीं, तभी कई लोगों को इस पर शक हो गया था. कुछ यूजर्स ने ध्यान दिया कि कुछ ही समय पहले उन्हें सार्वजनिक जगहों पर देखा गया था, जहां वह प्रेग्नेंट नहीं लग रही थीं. इसके अलावा, जब यही तस्वीरें उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं, तो वहां पोस्ट के नीचे AI से बनाया गया लिखा हुआ था. इससे भी लोगों के शक और बढ़ गए थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पहले भी कर चुकी हैं ऐसा विवाद

यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने इस तरह का चौंकाने वाला कदम उठाया हो. साल 2024 में भी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी मौत की खबर फैलाई थी. उस समय बताया गया था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है. हालांकि एक दिन बाद उन्होंने खुद सामने आकर कहा था कि यह एक कैंपेन था, जिसका मकसद लोगों को इस बीमारी और वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक करना था. इस घटना के बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था.

पूनम पांडे की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. उन्होंने साल 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच विवाद सामने आ गया और अलगाव हो गया. पूनम ने बाद में खुलकर बताया कि वह लंबे समय से सिंगल हैं और फिलहाल अपनी जिंदगी में खुश हैं.