menu-icon
India Daily

'असम में NDA की हैट्रिक तय, राज्य में मंगल ही मंगल', चुनाव प्रचार में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर पहुंचे हैं. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार का आना तय है. इस दौरान भारी संख्या में लोग नजर आएं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'असम में NDA की हैट्रिक तय, राज्य में मंगल ही मंगल', चुनाव प्रचार में बोले पीएम मोदी
Courtesy: X (@narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को असम पहुंचे हैं. यहां सबसे पहले उन्होंने चाय के बगान में महिलाओं से बीतचीत की. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में असम का काफी विकास हुआ है और राज्य में जनता एक बार फिर NDA को अपना आशीर्वाद देगी.

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि असम की जनता एक बार फिर इस पार्टी को नकारने के लिए तैयार है. साथ ही दावा किया कि आने वाला चुनाव NDA को जीत की एक साफ हैट्रिक देगा, जबकि कांग्रेस को हार की हैट्रिक और अपने स्वघोषित शहज़ादे के लिए हार की सेंचुरी का सामना करना पड़ सकता है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

PM मोदी ने कहा कि असम चुनावों की घोषणा के बाद यह मेरी पहली जनसभा है. लोगों का यह जनसैलाब इस बात का सबूत है कि तीसरी बार चुनाव जीतना तय है. उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री बनने के मामले में उन्होंने खुद जीत की हैट्रिक लगाई थी और उम्मीद जताई कि उनका आशीर्वाद असम में BJP को भी जीत की एक और हैट्रिक दिलाएगा.

महिलाओं पर केंद्रित कल्याणकारी प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए PM मोदी ने कहा कि असम में लगभग 3 लाख महिलाएं 'लखपति दीदी' योजना के माध्यम से पहले ही लखपति बाईदेव बन चुकी हैं. उन्होंने घोषणा की कि NDA का लक्ष्य आने वाले सालों में इसे बढ़ाकर 40 लाख महिलाओं तक पहुंचाना है. उन्होंने यह भी बताया कि 'अरुणोदय' योजना में और सुधार किए जाएंगे, ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके.

कांग्रेस और एनडीए का मुकाबला

असम के सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होना है. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. राज्य में NDA सरकार और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. BJP, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य सत्ताधारी पार्टी को हराकर दोबारा सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है. आने वाले समय में ही पता चलेगा कि क्या एनडीए फिर से सत्ता में काबिज होगी या फिर कांग्रेस सत्ता को वापस पाने की कोशिश में सफल होगी.