menu-icon
India Daily

विक्की कौशल-आलिया भट्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा भी हुई 'धुरंधर 2' की फैन! देसी गर्ल ने यूं बांधे दोस्त रणवीर सिंह की तारीफों के पुल

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अभिनेताओं के दमदार अभिनय और दिलचस्प कहानी के लिए खूब सराहना हो रही है, हालांकि कुछ लोगों ने इसे 'प्रचार फिल्म' करार दिया है. 'धुरंधर 2' की चर्चा और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म की प्रशंसा की है.

antima
Edited By: Antima Pal
विक्की कौशल-आलिया भट्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा भी हुई 'धुरंधर 2' की फैन! देसी गर्ल ने यूं बांधे दोस्त रणवीर सिंह की तारीफों के पुल
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी और रिलीज के बाद से ही इसका जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शक और कई सितारे सराह रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा भी हुई 'धुरंधर 2' की फैन

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. प्रियंका चोपड़ा ने 1 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'कांग्रेसुलेशंस मेरे दोस्त' उन्होंने रणवीर सिंह समेत सभी मुख्य कलाकारों को टैग किया.

Priyanka Chopra Praises Dhurandhar 2
Priyanka Chopra Praises Dhurandhar 2 instagram story

प्रियंका ने आगे आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा- 'आदित्य, तुम एक मिशन के साथ चलने वाले इंसान हो. धुरंधर हर लिहाज से एक खुलासा है. तुम सबकी आर्टिस्ट्री के लिए शुक्रिया.' उनकी इस पोस्ट ने फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है. फिल्म की कहानी और अभिनय की तारीफ हो रही है. 

करण जौहर, विक्की कौशल समेत ये स्टार्स कर चुके तारीफ

दर्शक कह रहे हैं कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और ट्विस्ट्स का शानदार मेल है. रणवीर सिंह का इंटेंस परफॉर्मेंस खासतौर पर सराहा जा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया है और इसे बड़ी सफलता मिल रही है. हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म को 'प्रोपगैंडा' बताया है, लेकिन ज्यादातर दर्शक और सितारे इसे एक मजबूत और रोचक फिल्म मान रहे हैं. एसएस राजामौली, करण जौहर, विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी, राम गोपाल वर्मा और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम भी फिल्म और रणवीर के काम की प्रशंसा कर चुके हैं.

रणवीर सिंह के फैंस इस फिल्म को उनके करियर की एक और बड़ी हिट मान रहे हैं. आदित्य धर, जो पहले 'उरी' जैसी फिल्म बना चुके हैं, इस बार भी अपने निर्देशन से सबको प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट, बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स को लेकर भी अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा की तारीफ फिल्म के लिए एक बड़ा प्रमोशन साबित हो रही है. ग्लोबल स्तर पर जानी-पहचानी प्रियंका का सपोर्ट भारतीय सिनेमा के लिए हमेशा खास माना जाता है. कुल मिलाकर 'धुरंधर 2' इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है.