menu-icon
India Daily

'राजा शिवाजी' का धमाकेदार टीजर जारी! शिवाजी बन हुंकार भरेंगे रितेश देशमुख, संजय दत्त से लेकर विद्या बालन तक का दिखा दमदार लुक

हाल ही में 'राजा शिवाजी' का धमाकेदार टीजर आउट हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने किया है और इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'राजा शिवाजी' का धमाकेदार टीजर जारी! शिवाजी बन हुंकार भरेंगे रितेश देशमुख, संजय दत्त से लेकर विद्या बालन तक का दिखा दमदार लुक
Courtesy: x

मुंबई: रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला टीजर जारी कर दिया है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म में वे छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे. टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है, जिससे फैंस में खासा उत्साह है. 

'राजा शिवाजी' का धमाकेदार टीजर जारी!

2 मिनट 31 सेकंड लंबे टीजर में भव्य दृश्य, जोरदार एक्शन और माराठी साम्राज्य की शान दिखाई गई है. टीजर की शुरुआत संजय दत्त के खतरनाक लुक से होती है, जो मुगल सेनापति अफजल खान का रोल निभा रहे हैं. वे मराठा साम्राज्य को खत्म करने का इरादा रखते दिखते हैं. इसके बाद अभिषेक बच्चन शंभाजी शाहजी भोसले बनकर एंट्री मारते हैं और बहादुरी से खुद का परिचय देते हैं. 

रितेश देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में देखकर रोमांच हो जाता है. वे मुगल सैनिकों को मारते हुए नजर आते हैं और 'स्वराज्य' का नारा देते हुए राज्य को मुगलों की गुलामी से आजाद करने की प्रतिज्ञा लेते हैं. टीजर में एक्शन से भरपूर सीन, भव्य युद्ध दृश्य और भावुक पलों का शानदार मिश्रण है. फिल्म मराठा योद्धा राजा की कहानी और उनके साम्राज्य की स्थापना पर आधारित है.

रितेश और जेनेलिया की जोड़ी नजर आएगी साथ

फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं. अभिषेक बच्चन संभाजी के रोल में हैं, संजय दत्त अफजल खान बनकर धमाल मचाएंगे. विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी रितेश और जेनेलिया की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर दिखेगी, जो फैंस के लिए खास है.

'राजा शिवाजी' ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित

रितेश देशमुख पहली बार किसी फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर दोनों भूमिकाओं में दिख रहे हैं. उन्होंने इस ऐतिहासिक फिल्म को बनाने के लिए काफी मेहनत की है. टीजर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में बड़े स्तर का विजुअल और एक्शन होगा, जो दर्शकों को बांधे रखेगा. 'राजा शिवाजी' ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें स्वराज्य की लड़ाई, वीरता और राष्ट्रभक्ति को दिखाया जाएगा.

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग रितेश के लुक, एक्शन और फिल्म की भव्यता की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इसे बड़े पर्दे के लिए खासतौर पर तैयार किया है.