menu-icon
India Daily

कार में इंटीमेट हुई Megan Thee Stallion, फोटोग्राफर ने जताया ऐतराज, छीन ली नौकरी

अमेरिकी रैपर मेगन थी स्टालियन के फोटोग्राफर ने उन पर मुकदमा दायर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि फोटोग्राफर को यौन संबंध बनाते देखने के लिए मजबूर किया गया और फिर गलत तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया.

India Daily Live
कार में इंटीमेट हुई Megan Thee Stallion, फोटोग्राफर ने जताया ऐतराज, छीन ली नौकरी

अमेरिकी रैपर मेगन थी स्टालियन के लिए काम करने वाले एक फोटोग्राफर एमिलियो गार्सिया ने एक मुकदमा दायर किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उसे यौन संबंध बनाते देखने के लिए मजबूर किया गया था. इसके बाद उसे गलत तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया. लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में इस मुकदमे को दायर किया गया था. 

एमिलियो गार्सिया ने बताया कि 2022 में स्पेन के इबीसा में वो हिप-हॉप स्टार मेगन के साथ एक एसयूवी में बैठे थे. मेगन के साथ पास में एक और महिला बैठी और वो उनके साथ यौन संबंध बनाने लगी. कार चल रही थी तो वो बाहर भी नहीं निकल पा रहा था. अगर वो कार से निकल भी पाता तो वो अनाजन देश में कहीं जा नहीं सकता था. मुकदमे के अनुसार, गार्सिया इस पूरी घटना से शर्मिंदा थे.
 
मेगन के वकील एलेक्स स्पिरो ने कहा, "यह सब पैसे के लिए किया जा रहा है. इसमें कोई यौन उत्पीड़न का दावा दायर नहीं किया गया है और मेगन को शर्मिंदा करने के लिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं." मुकदमे में कहा गया है कि अगले दिन मेगन ने गार्सिया से कहा कि वो इस बारे में किसी को न बताएं. मेगन उस पर चिल्लाई और बहुत बेइज्जत किया. गार्सिया उनके साथ 4 साल से काम कर रहे थे. तब उन्होंने कैलिफोर्निया नागरिक अधिकार विभाग में नौकरी में भेदभाव की शिकायत दर्ज कराई.

गार्सिया ने इस मुकदमे के जरिए उनकी फाइनेंशियल नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा है. उनका आरोप है कि नौकरी के चलते उन्हें इमोशनल और फिजिकल दोनों तरह से नुकसान झेलना पड़ा है. क्योंकि जिस तरह से उन्हें नौकरी पर ट्रीट किया जाता था और जिस तरह से उन्हें नौकरी से निकाला गया और यौन संबंध देखने के लिए मजबूर किया गया, यह सब किसी के लिए भी काफी भयावह हो सकता है.