menu-icon
India Daily

राम चरण की 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के रोल पर लगातार बढ़ रहा बवाल! डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने मांगी माफी, जानें क्या कहा?

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखकर कहा कि उन्होंने दर्शकों की फीडबैक को बहुत गंभीरता से लिया है. उन्होंने लिखा- 'सिनेमा का काम मनोरंजन करना, प्रेरित करना और दर्शकों से जुड़ना है. यह कभी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं कराना चाहिए.'

antima
Edited By: Antima Pal
राम चरण की 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के रोल पर लगातार बढ़ रहा बवाल! डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Courtesy: x

Peddi Director Apologises: फिल्म 'पेद्दी' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई है. लोगों ने आरोप लगाया कि उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा सेक्सुअलाइज किया गया है और किरदार में कोई गहराई नहीं है. इस बवाल के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.

राम चरण की 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार पर विवाद!

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिखकर कहा कि उन्होंने दर्शकों की फीडबैक को बहुत गंभीरता से लिया है. उन्होंने लिखा- 'सिनेमा का काम मनोरंजन करना, प्रेरित करना और दर्शकों से जुड़ना है. यह कभी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं कराना चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा- 'हमने 'पेद्दी' में कुछ सीन को लेकर मिली फीडबैक को ध्यान से सुना है. मैं हमेशा महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं, चाहे स्क्रीन पर हो या स्क्रीन के बाहर. हमारा कभी इरादा नहीं था कि किसी महिला किरदार का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया जाए या उनका अपमान हो. अगर फिल्म के किसी हिस्से से ऐसा लगा है तो हम sincerely माफी मांगते हैं.'

'हर महिला का सम्मान होना चाहिए'

डायरेक्टर ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा- 'हर महिला का सम्मान, मूल्य और गरिमा के साथ चित्रण होना चाहिए. हम मजबूत किरदारों वाली कहानियां सुनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' उन्होंने कहा कि दर्शकों की राय से सिनेमा बेहतर होता है और वे बदलते समय के साथ संवेदनशीलता को ध्यान में रखेंगे.

बुच्ची बाबू सना ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म के उन विवादित सीनों में बदलाव किया जाएगा. ऑडियंस की फीडबैक के आधार पर जरूरी मॉडिफिकेशन किए जाएंगे. फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर का किरदार अचियम्मा है. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'ओवर सेक्सुअलाइज्ड' बताया और कहा कि किरदार को सिर्फ आकर्षण का माध्यम बनाया गया है, जबकि कहानी में उसकी कोई खास भूमिका नहीं है. इस आलोचना के बाद डायरेक्टर को सफाई देनी पड़ी. अभी तक जान्हवी कपूर ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.