अक्षय कुमार के 25 करोड़ के नोटिस पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इमोशनल रिएक्शन था'

एक हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि फिल्म छोड़ने का फैसला अक्षय कुमार के साथ काम करने की अनकम्फर्टेबल फीलिंग की वजह से नहीं था. उन्होंने स्पष्ट किया- 'ये बात बिल्कुल गलत है कि मैं अक्षय के साथ काम करने से परेशान था. असल वजह कॉन्ट्रैक्ट वाली थी. फिरोज नाडियादवाला इस फ्रैंचाइजी के मालिक हैं. उनकी अनुमति के बिना मैं कमिट नहीं कर सकता था.'

Pinterest
Antima Pal

Paresh Rawal On Hera Pheri 3: परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहे विवाद पर अब साफ-साफ बात की है. पिछले साल जब परेश रावल ने फिल्म से अपना नाम वापस लिया तो माहौल काफी गर्म हो गया था. अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने उन पर 25 करोड़ का लीगल नोटिस थोप दिया. अब परेश रावल ने इस पूरे मामले को इमोशनल रिएक्शन बताते हुए अपनी बात रखी है.

अक्षय के 25 करोड़ के नोटिस पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी

एक हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि फिल्म छोड़ने का फैसला अक्षय कुमार के साथ काम करने की अनकम्फर्टेबल फीलिंग की वजह से नहीं था. उन्होंने स्पष्ट किया- 'ये बात बिल्कुल गलत है कि मैं अक्षय के साथ काम करने से परेशान था. असल वजह कॉन्ट्रैक्ट वाली थी. फिरोज नाडियादवाला इस फ्रैंचाइजी के मालिक हैं. उनकी अनुमति के बिना मैं कमिट नहीं कर सकता था.'

'ये नोटिस उनका इमोशनल रिएक्शन था'

परेश ने आगे बताया- 'जब लीगल नोटिस आया तो मैंने सोचा कि क्या मैं फिल्म एंजॉय करने आया हूं या कोर्ट-कचहरी में फंसने? इसलिए मैंने सोच लिया कि अब इस प्रोजेक्ट से दूर रहूंगा.' अक्षय कुमार के 25 करोड़ के नोटिस पर परेश रावल ने दिलचस्प टिप्पणी की. उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि ये नोटिस उनका इमोशनल रिएक्शन था. शायद उन्हें लगा कि 'मुझसे कैसे मना कर सकता है?' वो भावुक हो गए थे. हमने बैठकर बात नहीं की, लेकिन बाद में साथ काम किया। कभी-कभी शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती, चुपचाप सब सुलझ जाता है. ये जेंटलमैन तरीका है.'


क्या है पूरा विवाद?

2025 में परेश रावल ने अचानक 'हेरा फेरी 3' से किनारा कर लिया. इसके बाद अक्षय कुमार की कंपनी कैप ऑफ गुड फिल्म्स ने ब्रेक ऑफ कॉन्ट्रैक्ट और नुकसान का हवाला देते हुए ₹25 करोड़ का केस ठोक दिया. परेश रावल ने हमेशा कहा कि उनके पास वैध वजह थी और क्रिएटिव डिफरेंस की बात सिरे से खारिज की.

कुछ महीनों की खींचतान के बाद दोनों एक्टर्स में बात बनी और परेश रावल वापस प्रोजेक्ट में आ गए. लेकिन फिल्म की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं. 2026 में फ्रैंचाइजी राइट्स को लेकर कॉपीराइट विवाद शुरू हो गया. साथ ही डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी प्रोड्यूसर फिरोज नाडियादवाला से मतभेद के चलते फिल्म छोड़ दी. अभी फिल्म काफी देरी का शिकार है. मूल कास्ट (अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी) वापस आ चुकी है, लेकिन नई डेट्स और डायरेक्टर को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है.