रणबीर कपूर की 'रामायण' फेम इस एक्टर ने पत्नी से लिया तलाक, शादी के 14 साल बाद रास्ते हुए अलग
आदिनाथ ने लिखा- 'बहुत सोच-विचार के बाद उर्मिला कनेतकर और मैं, आदिनाथ एम. कोठारे, ने आपसी सहमति से जीवनसाथी के रूप में अलग होने का फैसला किया है.' बयान में आगे कहा गया कि दंपति के रूप में उनका सफर खत्म हो गया है, लेकिन बेटी जिजाह के प्रति उनकी जिम्मेदारी बरकरार रहेगी.
Adinath Kothare Announces Divorce: मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता आदिनाथ कोठारे ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला कनेतकर से अलग होने का ऐलान कर दिया है. गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी एक संयुक्त बयान में दोनों ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से लिया गया है. शादी के 14 साल से ज्यादा वक्त बीतने के बाद दोनों की राहें अलग हो रही हैं, लेकिन वे अपनी बेटी जिजाह की परवरिश साथ करेंगे.
'रामायण' फेम इस एक्टर ने पत्नी से लिया तलाक
आदिनाथ ने लिखा- 'बहुत सोच-विचार के बाद उर्मिला कनेतकर और मैं, आदिनाथ एम. कोठारे, ने आपसी सहमति से जीवनसाथी के रूप में अलग होने का फैसला किया है.' बयान में आगे कहा गया कि दंपति के रूप में उनका सफर खत्म हो गया है, लेकिन बेटी जिजाह के प्रति उनकी जिम्मेदारी बरकरार रहेगी. दोनों ने साफ कहा कि बच्ची उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे मिलकर उसे भरपूर प्यार, सुरक्षा और समर्थन देंगे.
दिसंबर 2011 में आदिनाथ और उर्मिला ने शादी के बंधन में बंधे थे. इन 14 सालों में दोनों ने न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन बल्कि पेशेवर मोर्चे पर भी एक-दूसरे का साथ दिया. उर्मिला भी मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी चेहरा रही हैं. दंपति की बेटी जिजाह अब उनकी सबसे बड़ी खुशी और फोकस है.
Also Read
रामायण फिल्म में नजर आएंगे आदिनाथ
आदिनाथ फिलहाल अपनी आने वाली बड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. वे रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की खबरें पहले से ही सुर्खियों में हैं और आदिनाथ की भूमिका को लेकर फिल्म प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है. इस मुश्किल वक्त में भी प्रोफेशनल कमिटमेंट पर ध्यान बनाए रखना आदिनाथ की ताकत को दिखाता है.
बयान में दोनों ने मीडिया और जनता से खास अपील की है. उन्होंने लिखा- 'हम मीडिया और आम लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमेशा हमें प्यार और समर्थन दिया. हम उम्मीद करते हैं कि नई शुरुआत में भी आप हमें आशीर्वाद देते रहेंगे. कृपया हमारी निजी जिंदगी का सम्मान करें. यह हमारा एकमात्र बयान है और आगे हम इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.'
सम्मान और समझ की अपील
यह खबर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ी चौंकाने वाली रही क्योंकि दोनों को एक सुखी दंपति के रूप में देखा जाता था. फिर भी दोनों ने बयान में पूरी परिपक्वता दिखाई. उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों या बहस से दूर रहने की बात कही और सिर्फ बेटी की खुशी पर जोर दिया.
फैंस और इंडस्ट्री के लोग दोनों को इस फैसले पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई लोग उनकी ईमानदारी और बच्ची के प्रति जिम्मेदारी की तारीफ कर रहे हैं. आजकल सितारों के बीच अलगाव की खबरें आम हो गई हैं, लेकिन आदिनाथ और उर्मिला का बयान सम्मानजनक और शांतिपूर्ण तरीके से अलग होने का उदाहरण पेश करता है.