menu-icon
India Daily

9वीं क्लास की स्टूडेंट से PAK इंफ्लुएंसर के पति ने रचाई 5वीं शादी! सोशल मीडिया पर मची खलबली

हकीम शहजाद पहले से ही कई शादियों के लिए चर्चित रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी यह पांचवीं शादी है. उनमें से एक पत्नी का देहांत हो चुका है और दानिया शाह उनकी चौथी पत्नी हैं. दानिया और हकीम की शादी से उनका एक बेटा भी है. 

antima
Edited By: Antima Pal
9वीं क्लास की स्टूडेंट से PAK इंफ्लुएंसर के पति ने रचाई 5वीं शादी! सोशल मीडिया पर मची खलबली
Courtesy: x

मुंबई: पाकिस्तान में मल्टीपल मैरिज की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार मामला काफी विवादास्पद है. फेमस टिकटॉकर और सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति हकीम शहजाद (जिन्हें 'लोहा पार' या 'लोहा फार' के नाम से भी जाना जाता है) ने कथित तौर पर अपनी पांचवीं शादी कर ली है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नई दुल्हन एक 9वीं क्लास की स्टूडेंट बताई जा रही है, जो लाहौर से है. 

9वीं क्लास की स्टूडेंट से PAK इंफ्लुएंसर के पति ने रचाई 5वीं शादी! 

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और पाकिस्तानी आवाम में भारी हंगामा मचा हुआ है. हकीम शहजाद पहले से ही कई शादियों के लिए चर्चित रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी यह पांचवीं शादी है. उनमें से एक पत्नी का देहांत हो चुका है और दानिया शाह उनकी चौथी पत्नी हैं. दानिया और हकीम की शादी से उनका एक बेटा भी है. 

कई लोगों ने इसे गलत और शर्मनाक बताया

अब नई शादी की खबरों में दावा किया जा रहा है कि दानिया शाह ने खुद इस शादी में अहम रोल प्ले किया – वे नई दुल्हन को घर लाईं और शादी की तैयारियों में शामिल रहीं. कुछ वीडियोज में दिखाया गया है कि दानिया ने दुल्हन को सजाया-संवारा. हकीम ने कथित तौर पर कहा है कि वे अपनी नई बीवी को डॉक्टर बनाएंगे. सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हैं. कई लोग इसे गलत और शर्मनाक बता रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा, 'बेटी की उम्र की लड़की से शादी? यह महिलाओं की इज्जत का मजाक है.' दूसरे ने कहा, 'पैसे और पावर से ऐसी शादियां? समाज को शर्म आनी चाहिए.' कुछ ने मजाक उड़ाया, लेकिन ज्यादातर गुस्से में हैं और उम्र के फर्क पर सवाल उठा रहे हैं. फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जहां हकीम अपनी नई दुल्हन के साथ दिख रहे हैं. हकीम शहजाद मुल्तान से हैं और हकीम (हर्बल डॉक्टर) के रूप में फेमस हैं. 

दानिया शाह पहले लेट डॉ. आमिर लियाकत हुसैन की पत्नी रह चुकी हैं, और उनकी जिंदगी पहले से ही विवादों में रही है. यह नई शादी पाकिस्तान में चाइल्ड मैरिज और महिलाओं के अधिकारों पर बहस छेड़ रही है. अभी तक हकीम शहजाद या दानिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.