menu-icon
India Daily

भारत का ऐ वतन गाना और हाथ में पाकिस्तान का झंडा, पाकिस्तानी हसीनाओं ने किया ब्लेंडर; देखें वीडियो

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए भारत की फिल्म राजी का देशभक्ति गाना ऐ वतन सुनाई दे रहा है. वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
भारत का ऐ वतन गाना और हाथ में पाकिस्तान का झंडा, पाकिस्तानी हसीनाओं ने किया ब्लेंडर; देखें वीडियो
Courtesy: Instagram

पाकिस्तान में 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है. इस मौके पर आम लोगों के साथ पाकिस्तानी फिल्म और टीवी सितारे भी देशभक्ति के रंग में नजर आते हैं. लेकिन इस बार कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में एक्ट्रेसेस पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन बैकग्राउंड में भारत का लोकप्रिय देशभक्ति गाना बज रहा है.

पाकिस्तान के झंडे के साथ बजा भारत का गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पांच पाकिस्तानी महिलाएं हाथों में पाकिस्तान का झंडा लेकर खुशी से जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में बॉलीवुड फिल्म राजी का गाना ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू सुनाई दे रहा है. यह गाना भारत के देशभक्ति गीतों में शामिल है और फिल्म राजी का हिस्सा था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर देश का झंडा लहराते हुए भारतीय देशभक्ति गीत का इस्तेमाल क्यों किया गया.

राजी का गाना होने की वजह से बढ़ा विवाद

इस मामले ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि ऐ वतन गाना फिल्म राजी का है. फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. यही वजह है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के इस गाने पर पाकिस्तान का झंडा लहराने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए. कुछ यूजर्स ने इसे गलती बताया तो कुछ ने इसे लेकर पाकिस्तानी सितारों का मजाक भी उड़ाया. हालांकि वीडियो में नजर आ रही सभी महिलाओं की पहचान और वीडियो के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं हो सकी है.

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने भी उठाए सवाल

वायरल वीडियो को पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने भी शेयर किया और गाने के चयन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जानी मानी हस्तियों को किसी भी राष्ट्रीय अवसर पर इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. इंफ्लुएंसर ने कहा कि यह बॉलीवुड या भारतीय संगीत के खिलाफ होने की बात नहीं है. लेकिन जब बात राष्ट्रीय दिवस और राष्ट्रीय प्रतीकों की हो तो ऐसे मौकों पर इस्तेमाल किए जाने वाले गाने को लेकर सावधानी जरूरी है.

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गलती होने पर भारत में भी इसका मजाक बनाया जा सकता है और सोशल मीडिया पर दोनों देशों के यूजर्स के बीच बहस शुरू हो सकती है.