दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 का भव्य आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर की फिल्मों और कलाकारों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया. हर साल की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. रेड कार्पेट से लेकर अवॉर्ड अनाउंसमेंट तक हर पल बेहद खास रहा.
इस साल ऑस्कर अवॉर्ड में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर की रही. इस फिल्म ने कई बड़े कैटेगरी में जीत हासिल करते हुए कुल 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए. फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग जैसे बड़े सम्मान भी इसी फिल्म ने जीते. पॉल थॉमस एंडरसन को इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया. वहीं शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला.
ऑस्कर 2026 में फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. उनकी दमदार एक्टिंग को जूरी और दर्शकों दोनों ने काफी सराहा. माइकल बी जॉर्डन ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म में किरदार को बेहद जीवंत बना दिया था. यही वजह रही कि उन्हें इस साल का सबसे बड़ा अभिनय सम्मान मिला.
फिल्म हैमनेट के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. उनकी भावनात्मक और मजबूत परफॉर्मेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया. जेसी बकले की यह उपलब्धि उनके करियर के लिए बेहद खास मानी जा रही है. इस जीत के बाद वह हॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं.
रियान कूगलर की फिल्म सिनर्स ने भी ऑस्कर 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. इस फिल्म ने कुल 4 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए. फिल्म को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट म्यूजिक ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जैसे अहम अवॉर्ड मिले. इन अवॉर्ड्स के साथ सिनर्स भी इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई.
बेस्ट फिल्म
वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एक्टर
माइकल बी जॉर्डन फिल्म सिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेस
जेसी बकले फिल्म हैमनेट
बेस्ट डायरेक्टर
पॉल थॉमस एंडरसन फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
शॉन पेन फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
एमी मैडिगन फिल्म वेपन्स
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
सेंटीमेंटल वैल्यू
बेस्ट एडिटिंग
वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
सिनर्स रयान कूगलर
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले
वन बैटल आफ्टर अनदर पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
गोल्डन फिल्म के पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट म्यूजिक ओरिजिनल स्कोर
सिनर्स
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
सिनर्स
बेस्ट साउंड
एफ1
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म
मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म
ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
अवतार फायर एंड ऐश
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग
वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
द सिंगर्स एंड टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
के पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म
द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग
फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
फ्रैंकेंस्टाइन