मुंबई: सोशल मीडिया के इस दौर में जहां स्टार्स अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं वहीं अब कमाई के नए तरीके भी सामने आ रहे हैं. लेकिन हर नया कदम सराहना नहीं बल्कि विवाद भी लेकर आता है. ऐसा ही कुछ इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ हो रहा है. उनका एक नया डिजिटल एक्सपेरिमेंट अब चर्चा के साथ साथ विवाद का कारण बन गया है.
एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है. इस प्लान के तहत फैंस को खास कंटेंट देखने के लिए हर महीने 299 रुपये देने होते हैं. इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को एक्सक्लूसिव फोटो, शूटिंग के दौरान के खास पल, निजी अपडेट और कई ऐसे पोस्ट देखने को मिलते हैं जो आम फॉलोअर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
नेहा के इस कदम के बाद इंटरनेट पर दो तरह के रिएक्शन देखने को मिली है. कुछ यूजर्स ने इस फीचर का मजाक उड़ाया और इसकी तुलना विदेशी प्लेटफॉर्म से कर दी. वहीं कई लोगों ने इसे एक सामान्य और प्रोफेशनल तरीका बताया जिससे कलाकार अपनी मेहनत का पैसा कमा सकते हैं. इस बहस ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और नेहा शर्मा ट्रेंड में आ गईं.
अगर आंकड़ों की बात करें तो नेहा शर्मा के इस सब्सक्रिप्शन को करीब 9777 लोगों ने जॉइन किया है. हर यूजर 299 रुपये दे रहा है तो इस हिसाब से यह रकम करीब 29 लाख रुपये से ज्यादा बनती है. यह दिखाता है कि विवाद के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग इस कंटेंट में दिलचस्पी ले रहे हैं.
आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं रहा बल्कि यह कमाई का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. कई इंटरनेशनल और भारतीय क्रिएटर्स पहले से ही सब्सक्रिप्शन मॉडल अपना चुके हैं. ऐसे में नेहा शर्मा का यह कदम उसी बदलते ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि भारत में यह अभी नया है इसलिए लोगों की अलग अलग राय सामने आ रही है.
नेहा शर्मा का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था. उनके पिता अजीत शर्मा एक जाने माने राजनेता हैं. नेहा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म Chirutha से की थी जिसमें उनके साथ राम चरण नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में Crook से कदम रखा और Emraan Hashmi के साथ काम किया. उन्होंने क्या सुपर कूल हैं हम, यमला पगला दीवाना 2, यंगिस्तान और तानाजी जैसी फिल्मों में भी काम किया है.