menu-icon
India Daily

प्रेग्नेंट हैं नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट? वायरल फोटो देख लोगों ने शुरू की ग्रेंड सेलिब्रेशन की तैयारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों के बाद राधिका मर्चेंट की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट में लोगों ने उनके लुक और तस्वीरों के आधार पर अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
प्रेग्नेंट हैं नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट? वायरल फोटो देख लोगों ने शुरू की ग्रेंड सेलिब्रेशन की तैयारी
Courtesy: AI

मुंबई: राधिका मर्चेंट अक्सर अपनी खूबसूरती और सादगी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. कभी उनके ट्रेडिशनल लुक लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कभी उनके क्यूट वीडियो वायरल होने लगते हैं. अंबानी परिवार की छोटी बहू होने के कारण लोग उनकी हर छोटी बड़ी चीजों पर नजर रखते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज भी बने हुए हैं, जहां उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर किए जाते हैं.

इन दिनों रेडिट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में राधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं. तस्वीरों में उन्हें अलग अलग एंगल से देखा जा सकता है. कुछ तस्वीरों में उनका साइड प्रोफाइल देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह अनुमान लगाने लगे कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं. कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी राय भी दी. हालांकि यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं और अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पोस्ट पर आया लोगों का रिएक्शन

वायरल पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग राधिका की तस्वीरों को देखकर प्रेग्नेंसी की चर्चा कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स सेलिब्रेशन की तैयारी में लग गए हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओह, तो अगर यह सच है, तो बेबी शावर में पूरा बॉलीवुड आएगा', तो वहीं दूसरे ने कहा, 'हॉलीवुड भी'. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर बिना पुष्टि के बातें फैलाना ठीक नहीं होता.

Is Radhika Merchant pregnant?
by u/Snj0696 in bollynewsandgossips

पहले भी उड़ चुकी हैं ऐसी अफवाहें

यह पहला मौका नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैली हों. अक्सर किसी एक्ट्रेस या मशहूर हस्ती की तस्वीर वायरल होने के बाद लोग अलग अलग तरह के कयास लगाने लगते हैं. कई बार बाद में यह अफवाहें गलत साबित होती हैं. इसलिए फैंस आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार भी कर रहे हैं. फिलहाल अंबानी परिवार या राधिका मर्चेंट की तरफ से इस मामले में कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है. ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि वायरल हो रही बातें सच हैं या नहीं. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच लोग लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं.